{"_id":"6364fae3e8fab65fce4bba16","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-chota-bheem-tiger-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: पर्यटकों के सामने छोटा भीम की अठखेलियां, कुछ देर सामने आकर झाड़ियों में गुम हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: पर्यटकों के सामने छोटा भीम की अठखेलियां, कुछ देर सामने आकर झाड़ियों में गुम हो गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:17 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध छोटा भीम ने खुद ही पर्यटकों को दीदार दिए और फिर झाड़ियों में गुम हो गया।
विज्ञापन
1 of 3
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोटा भीम बाघ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का बाघ छोटा भीम फिर चर्चा में है। इस बाघ ने खितौली जोन को अपनी टेरिटरी बना रखा है। आम तौर पर पर्यटकों को यह कम ही दिखाई देता है। गुरुवार को इसने पर्यटकों को कई फोटो क्लिक करने का मौका दिया और कुछ ही सेकंड में झाड़ियों में गुम हो गया। यह सब पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
गुरुवार को बांधवगढ़ में सफारी कर रहे पर्यटकों को छोटा भीम ने दीदार दिए और कुछ ही सेकंड में झाड़ियों में गुम हो गया। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। आम तौर पर छोटा भीम के दीदार कम ही होते हैं और जब होते हैं तो पर्यटकों का उत्साह चरम पर होता है। झट से कैमरे निकले और वनराज को उसमें कैद करने की होड़ सी लग गई। कई पर्यटक तो छोटा भीम को देखते ही रह गए। वीडियो में छोटा भीम पेड़ के साथ अठखेलियां करता दिखा।
छोटा भीम तारा के चार शावकों की देखभाल कर रहा था, तब यह तस्वीर वायरल हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
पिता से आकार विरासत में मिला है
बांधवगढ़ आने वाले पर्यटकों के बीच छोटा भीम काफी लोकप्रिय है। 2017 में छोटी महामन और भीम से पैदा हुआ यह शावक अपने आकार में पिता पर गया है। भीम का बेटा है, इस वजह से इसे छोटा भीम कहकर पुकारते हैं।
3 of 3
बांधवगढ़ के छोटा भीम को मध्यप्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट स्टार टाइगर बताता है।
- फोटो : अमर उजाला
स्टार टाइगर का खिताब है छोटा भीम के पास
छोटा भीम को उसका आकार अपने पिता भीम से विरासत में मिला है। इस वजह से मध्यप्रदेश टूरिज्म ने इसे स्टार टाइगर का खिताब दे रखा है। जून में छोटा भीम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चार शावकों के साथ नजर आया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि छोटा भीम की जोड़ीदार तारा ने मई में दो शावकों को जन्म दिया। इस वजह से बड़े हो चुके चार शावकों की देखभाल छोटा भीम पर आ गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।