फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balaghat: चिटफंड गैंग के सरगना के समर्थकों का हंगामा, स्थिति नियंत्रण करने पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

Fri, 20 May 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 07:56 PM IST
सार

बालाघाट पुलिस ने निवेश की राशि अल्प समय में दुगनी-तिगुनी करने का प्रलोभन देने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे। सरगना के समर्थकों ने शुक्रवार को बालाघाट में बाइक रैली निकालकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
 
विज्ञापन
Balaghat: Supporters of chit fund gang leader created a ruckus, police resorted to lathi charge, fired tear gas shells to control the situation
पड़ा। उपद्रवियों को तितर-वितर करने के लिए आधा दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। - फोटो : अमर उजाला
बालाघाट पुलिस ने निवेश की राशि अल्प समय में दुगनी-तिगुनी करने का प्रलोभन देने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे। सरगना के समर्थकों ने शुक्रवार को बालाघाट में बाइक रैली निकालकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

बता दें कि अल्प समय में निवेश की राशि दुगनी-तिगुनी करने का प्रलोभन देने वाली गैंग के संबंध में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को गैंग के सरगना सोमेन्द्र कन्करायने सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपये नगद, 16 मोबाइल तथा 3 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अनियमित जमा योजना प्रतिबद्ध अधिनियम 2019 धारा 21(1), 21(2) के तहत लांजी में दो तथा किरनापुर थाने में एक अपराध पंजीबद्ध किया है।
 
Balaghat: Supporters of chit fund gang leader created a ruckus, police resorted to lathi charge, fired tear gas shells to control the situation
प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष तथा स्थानीय भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
गैंग के सरगना के समर्थकों ने शुक्रवार को बालाघाट के आम्बेडकर चौक और जयस्तंभ के बीच में रैली निकालकर चक्काजाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष तथा स्थानीय भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि गिरफ्तार किए गए सभी सदस्यों को रिहा किया जाए। करीब ढाई घंटे चले प्रदर्शन में उन्होंने राहगीरों तथा पुलिस कर्मियों के साथ अभ्रदता व गाली-गलौज की। समझाइश देने पर भी उन्होंने हंगामा बंद नहीं किया। जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
 
Balaghat: Supporters of chit fund gang leader created a ruckus, police resorted to lathi charge, fired tear gas shells to control the situation
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। - फोटो : अमर उजाला
बालाघाट पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उपद्रवियों को तितर-वितर करने के लिए आधा दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। सडक जाम करने तथा पुलिस कर्मियों के अभ्रदता करने के मामले में नामजद तथा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारीं है तथा जिले के सभी सीमाओं पर बल तैनात कर दिया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed