फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मध्य प्रदेश के PHE मंत्री के गृह ग्राम में पानी की किल्लत, बोले- ग्रामीणों ने कभी बताया ही नहीं

Sat, 02 Sep 2023 06:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 02 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के हाल कितने बेहाल है, यह जानना है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री के गृह ग्राम में देख लीजिए। पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। मंत्री से संपर्क किया तो बोले कि ग्रामीणों ने कभी बताया ही नहीं। बताते तो एक मिनट में समस्या हल कर देता। 
 

विज्ञापन
Water Shortage in PHE MInister Of MP, Now He Says, Villagers Never Told him About Shortage
अशोकनगर में मंत्री के इलाके में सूखे पड़े हैं हैंडपम्प। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर बदहाली भी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के गृह जिले अशोकनगर की गृह ग्राम पंचायत सुरेल में लोग त्रस्त हैं। पानी नहीं मिल रहा है। दो-दो किलोमीटर दूर से पानी भरकर ला रहे हैं। यह बात जब मंत्री को बताई तो बोले कि मुझे तो कभी ग्रामीणों ने शिकायत नहीं की। बताते तो एक मिनट में समस्या हल कर देता। 



सुरेल ग्राम के हरिओम यादव का कहना है कि नल से पानी नहीं आता। आता भी है तो आठ दिन में एक बार। कभी एक महीना में एक बार। ज्यादातर जगहों पर कनेक्शन तक नहीं हुए हैं। मंत्री जी के बाड़े में टंकी बनी हुई है, वहां से ही पानी की सप्लाई होती है। मंत्री ने चुनाव को देखकर गांव के लोगों के कूपन बनाने शुरू किए हैं। फॉर्म भरने को कहा है। ट्यूबवेल लगवाने को कहा, लेकिन नहीं बनवाए। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के नेताओं के दोनों हाथ में लड्डू है। जिधर फायदा मिलता है, वहां का हो जाता है। ग्राम रामपुर के राम रावत का कहना है कि गांव में ढाई सौ से अधिक घर है। पीने का पानी भरने दूर जाना पड़ता है। नल नहीं लगे हैं। ट्यूबवेल का पानी सूख जाता है तो दो किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं।  

Water Shortage in PHE MInister Of MP, Now He Says, Villagers Never Told him About Shortage
अशोकनगर के सुरेल ग्राम की हकीकत। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में ही नहीं बारिश में भी दिक्कत
रामपुर की एक आदिवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि हमें ट्यूबवेल से पानी भरकर लाना पड़ता है। घरों में नल नहीं लगे हैं। गर्मियों में दिक्कत होती है। इस बार तो बारिश में भी पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। नेता वादे कर भूल गए। सखी बाई नायक ने कहा कि बहुत दूर से पानी लाते हैं। ट्रेक्टर और बैलगाड़ी की मदद लेनी पड़ती है। बच्चे-बच्चियां तो दो-दो दिन तक पानी न होने की वजह से नहा नहीं पाते। छात्रा प्रियंका ने बताया कि पानी की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे। 10-12 हैंडपम्प हैं, लेकिन ज्यादातर सूखे पड़े हैं। चलते नहीं है। 
 

Water Shortage in PHE MInister Of MP, Now He Says, Villagers Never Told him About Shortage
अशोकनगर का ग्राम सूरेल - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा- अगले साल तक हर घर नल होगा
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर घर में नल हो। 2024 तक हमारा यह अभियान है। जल जीवन मिशन के काम पूरे मध्य प्रदेश में चल रहे हैं। मेरे गांव में पांच साल पहले यह योजना चल रही है। छोटी-मोटी गड़बड़ियां हैं। कभी बिजली नहीं होती। कभी पाइपलाइन निकाल देते हैं। मेरे संज्ञान में आया तो मैंने ग्रामीणों से बात की। पता चला कि आदिवासी मोहल्ला में आदिवासियों ने पाइप में छेद कर दिए हैं। इस कारण पानी नहीं आ रहा था। लोगों ने मुझे कभी नहीं कहा, वरना एक मिनट में निर्देश देकर ठीक करा देता।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed