फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: चंदेरी में बनी टेंट सिटी, स्त्री फिल्म की लोकेशन घूम सकेंगे टूरिस्ट

Wed, 18 Dec 2024 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 08:47 PM IST
सार

चंदेरी में पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी और इको रिट्रीट शुरू किया, जिसमें क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, हेरिटेज वॉक, और साहसिक गतिविधियां शामिल हैं। यह पहल स्थानीय शिल्पकारों को रोजगार देकर चंदेरी को पर्यटन का केंद्र बनाएगी।

विज्ञापन
MP News: Tent city built in Chanderi, tourists will be able to visit the location of Stree film
चंदेरी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी बसाई है। - फोटो : अमर उजाला
चंदेरी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी बसाई है। इसमें पर्यटक क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ हेरिटेज वॉक कर सकेंगे। पहाड़ और जंगल के बीच सनसेट डेजर्ट कैंप के साथ पर्यटन विभाग द्वारा चंदेरी इको रिट्रीट की शुरुआत गुरुवार से की जा रही है। पर्यटन, मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी इसका शुभारंभ करेंगे।


 
MP News: Tent city built in Chanderi, tourists will be able to visit the location of Stree film
चंदेरी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी बसाई है। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक विदिशा मुखर्जी ने बताया कि चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का एक प्रयास है। पर्यटन गतिविधियों से न केवल स्थानीय शिल्पकारों को रोजगार और लाभ मिलेगा, बल्कि चंदेरी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।  

 
MP News: Tent city built in Chanderi, tourists will be able to visit the location of Stree film
चंदेरी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी बसाई है। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि चंदेरी की लोकप्रिय फिल्म लोकेशंस से पर्यटकों को जोड़ने के लिये स्त्री सेल्फी पॉइन्ट बनाने की पहल की गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के दोनों पार्ट की शूटिंग वाले लोकेशंस में जाकर पर्यटक सेल्फी लें सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कला पर आधारित आर्ट और क्राफ्ट बाजार, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिए फूड फेस्टिवल, लोक कला व सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही साहसिक गतिविधियां भी पर्यटकों के लिए रखी गई है।

चंदेरी के इतिहास को करीब से जानने के लिए हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जो शहर के प्राचीन किलों, महलों और मस्जिदों की अद्भुत कहानियों को जीवंत बनाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed