फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: एमपी की बेटी ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराएगी तिरंगा, चढ़ेंगी 2228 मीटर ऊंचा पहाड़

Mon, 12 Aug 2024 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मुस्कान रघुवंशी इस बार कुछ अलग करने जा रही हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए उन्होंने 15 अगस्त का दिन चुना है। वे इसके लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
Independence Day 2024: MP's daughter Muskaan will hoist the tricolor on highest peak of Australian continent
अशोकनगर की मुस्कान ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहराएंगी - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा झंडा फहराएंगी। इसके लिए बीते दिनों कलेक्टर सुभाष कुमार ने तिलक लगाकर व शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। इसके उपरांत तिरंगा सौंपकर उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए रवाना किया है। 


 
Independence Day 2024: MP's daughter Muskaan will hoist the tricolor on highest peak of Australian continent
अशोकनगर की बेटी मुस्कान को कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा के बारे में मुस्कान रघुवंशी बात करते हुए बताया कि इस यात्रा  में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि मैंने महाराज से बात की उनके माध्यम से नेशनल इंडियन डेवलपमेंट हैदराबाद यूनिवर्सिटी, रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल से सहयोग मिला है। बता दें कि मुस्कान रघुवंशी जिले के ग्राम महाना की रहने वाली हैं। हाल निवास जिला मुख्यालय पर है। मुस्कान ने बताया कि यह मेरा पहला सफर है। सात सम्मीट में से पहला सम्मीट चूस किया है। मैं बीते 5-6 महीने से इसकी तैयारी कर रही हूं। इसमें रनिंग साइकलिंग भी कर रही हूं। मौसम को देखकर पहाड़ के ऊपर चढ़ेंगे। पहाड़ की उंचाई 2228 मीटर है। मुस्कान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर जिला प्रशासन ने उनका सहयोग किया तो जिला मुख्यालय पर वह एक एकेडमी खोलेंगी। जिसमें नए-नए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। इसमें साइकलिंग एवं बच्चियों को अलग तरह के खेलों के लिए तैयार करेंगी। 

 
Independence Day 2024: MP's daughter Muskaan will hoist the tricolor on highest peak of Australian continent
अशोकनगर की बेटी मुस्कान को कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। - फोटो : सोशल मीडिया
साइकिल यात्रा से चर्चा में आई
इससे पहले मुस्कान छोटी-छोटी यात्राओं में साइकिलिंग करती थी, लेकिन बीते दिनों मुस्कान उस समय जिले एवं प्रदेश में सुर्खियों में आईं जब उन्होंने साइकिल चलाकर नर्मदा परिक्रमा एवं इसके उपरांत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा की थी। उस समय मुस्कान द्वारा लगातार साइकिलिंग की गई थी। मुस्कान की यह तीसरी सबसे बड़ी यात्रा है। अपने इस मिशन के लिए मुस्कान ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। 

काफी मेहनत की
मुस्कान के पिता रामकृष्ण रघुवंशी ने अमर उजाला को बताया कि मुस्कान ने इसके लिए काफी मेहनत की है। वो देश के लिए हमेशा से कुछ करती रहना चाहती है। वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, हालांकि उसके बाद हमारी बात नहीं हो पाई। मौसम को देखकर मुस्कान चढ़ाई शुरू करेंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed