फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Visit: पीएम मोदी बोले- अशोकनगर से शोक भी डरता है, एमपी को नई पहचान मिलेगी, हमें संस्कृति को बचाना है

Fri, 11 Apr 2025 10:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Apr 2025 10:18 PM IST
सार

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आनंदपुर धाम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा मन अभिभूत है, मंदिर में दर्शन करने के बाद हृदय आनंद से भर गया है। जिस भूमि का कण-कण संतों की भूमि है, उस अशोकनगर में शोक भी आने से डरता है।

विज्ञापन
Highlight points of PM Narendra Modi's speech at Ashoknagar Anandpur Dham MP News
देखिए, पीएम मोदी के आनंदपुर धाम दौरे की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस अद्वैत मत के तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मोती हॉल पहुंचकर परमहंस अद्वैत मत के वर्तमान गुरु से मुलाकात की और फिर सत्संग हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया।



ये भी पढ़ें:  दिल्ली में मौसम बिगड़ा, ग्वालियर में फंसे पीएम मोदी, डेढ़ घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

Trending Videos
Highlight points of PM Narendra Modi's speech at Ashoknagar Anandpur Dham MP News
आनंदपुर धाम में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा श्री आनंदपुर धाम आगमन हुआ। श्री आनंदपुर धाम स्थित हैलीपेड से सीधे मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे। मोदी ने श्री आनंदपुर धाम में परम पावन पूजा स्थल महातीर्थ श्री आनंद सर मंदिर परिसर में चार मंदिरों के दर्शन किए। पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत 'सच्चिदानंद नमः' से की। उन्होंने कहा कि आनंदपुर धाम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां आकर मन अभिभूत है, मंदिर में दर्शन करने के बाद हृदय आनंद से भर गया है। जिस भूमि का कण-कण संतों की भूमि है, उस अशोकनगर में शोक भी आने से डरता है। मुझे वैशाखी और महाराज जी के अवतरण दिवस में शामिल होने का अवसर मिला है। प्रथम पादशाही सहित सभी संतों को प्रणाम करता हूं। आज के ही दिन द्वितीय पादशाही ने समाधि ली थी और तृतीय पादशाही लीन हुए थे। आनंदपुर धाम की अद्वैत परंपरा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा का आधार है और इसे आनंदपुर धाम अच्छे से निभा रहा है।
 

Highlight points of PM Narendra Modi's speech at Ashoknagar Anandpur Dham MP News
आनंदपुर धाम में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

हमारी सरकार के प्रयास भी यही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा अस्पताल, गौशाला, स्कूल और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार के प्रयास भी यही हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीबों को अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना से इलाज, पीएम आवास योजना से घर और जल जीवन मिशन से पानी की समस्या का समाधान हो रहा है। प्रकृति सुरक्षित रहे, इसके लिए एक पेड़ मां के नाम से लगाया जा रहा है। देश में करोड़ों पेड़ लगाए गए हैं। 'सबका साथ, सबका विश्वास' यही हमारी सरकार का संकल्प है। देश को बहुत कुछ दिया है, अब उसके विकास की जिम्मेदारी भी हमें दी गई है।

ये भी पढ़ें:  'तुम नौटंकी करने वाले लोग हो', शिवपुरी में अधिकारियों को मंत्री प्रहलाद पटेल ने फटकारा; अपशब्द भी कहे
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Highlight points of PM Narendra Modi's speech at Ashoknagar Anandpur Dham MP News
पीएम ने आनंद सरोवर की आरती उतारी। - फोटो : अमर उजाला

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है
पीएम मोदी ने कहा कि चंदेरी हैंडलूम को नई ऊंचाई मिली है। चंदेरी साड़ी को जीआई टैग दिया गया है। उज्जैन सिंहस्थ की तैयारी जोरों पर हैं। राम वन गमन पथ का कार्य जारी है। हमारा मध्य प्रदेश अजब-गजब है, अब उसे नई पहचान भी मिलेगी। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। कुछ लोग संस्कृति से कट गए हैं, हमें अपनी संस्कृति को बचाना है। आनंदपुर ट्रस्ट इस दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
Highlight points of PM Narendra Modi's speech at Ashoknagar Anandpur Dham MP News
पीएम ने गुरु महाराज से शिष्टाचार भेंट। - फोटो : अमर उजाला

मोती महल में की श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरु महाराज से विशेष भेंट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मोती महल में श्री परमहंस अद्वैत मत परम्परा के प्रमुख गुरु महाराज से शिष्टाचार भेंट की। यह विशेष भेंट आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर केंद्रित रही, जिसमें देश की आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने पर पारस्परिक संवाद हुआ। इस विशेष भेंट ने न केवल आध्यात्मिक जगत में उत्साह का संचार किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि देश के नेतृत्व और आध्यात्मिक संस्थाओं के बीच सकारात्मक संवाद सतत रूप से जारी है।

ये भी पढ़ें: तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed