{"_id":"62b14ec0dd37002a2916a4f4","slug":"yoga-performed-by-5000-people-on-ram-ki-padi-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga day: योगमय हुई अयोध्या, 5000 हजार लोगों ने राम की पैड़ी पर योगासन कर दिया निरोगी रहने का संदेश, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga day: योगमय हुई अयोध्या, 5000 हजार लोगों ने राम की पैड़ी पर योगासन कर दिया निरोगी रहने का संदेश, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योग दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम स्थित राम की पैड़ी पर एक साथ 5 हजार लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का मंत्र दिया। सरयू तट पर जब ओंकार की ध्वनि गूंजी तो तट की आध्यात्मिकता भी चरम पर दिखी। एक साथ 5000 लोगों ने योग कर सभी को निरोग रहने का मंत्र दिया।
योगाभ्यास का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। उनके साथ सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लेकर लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस कार्यक्रम को लेकर कई दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संस्थाओं को भी जोड़ा गया था। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान इवेंट कंपनी की लापरवाही भी सामने आई।
योगाभ्यास का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था की गई थी पर कनेक्टिविटी न होने से मुश्किल आई। हालांकि, कुछ देर बाद सुधार कर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में 75 हजार जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। 40 जिलों में सरकार के मंत्री और 32 जिलों में नोडल अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इस बार योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखी गई। (राम की पैड़ी पर योगाभ्यास का एक दृश्य।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
पूरे प्रदेश में 75 हजार स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास में 58 हजार ग्राम पंचायत और 14 हजार नगरीय वार्ड शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
yoga day
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में अलग-अलग जिलों में सरकारी कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।