चेन लूटने आया था लुटेरा फिर फफकर रोने लगा, तस्वीरें
राजधानी की एक और बहादुर महिला ने चेन लुटेरे के छक्के छुड़ा दिए। हजरतगंज के गोखले मार्ग पर स्थित इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर में तैनात 52 वर्षीय अर्चना तिवारी चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरे से भिड़ गईं। उन्होंने लुटेरे का कॉलर और बाइक का हैंडल पकड़ लिया।
चेन लूटने आया था लुटेरा फिर फफकर रोने लगा, तस्वीरें
बचने के लिए लुटेरे ने बाइक दौड़ाई तो अर्चना गिर पड़ीं। लुटेरे ने धक्का भी दिया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं छोड़ी। करीब 30 मीटर घिसटने के बाद अर्चना ने लुटेरे को गिरा दिया। शोर सुनकर इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी और वहां मौजूद स्टाफ दौड़े और बदमाश को दबोच लिया। उसे सुल्तानगंज चौकी ले जाकर केस दर्ज कराने के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।
चेन लूटने आया था लुटेरा फिर फफकर रोने लगा, तस्वीरें
अर्चना शाम करीब सवा छह बजे ऑफिस की ड्यूटी खत्म होने पर बाहर निकलीं। ऑफिस के बाउंड्रीवाल के पास ड्राइवर कार लेकर उनका इंतजार कर रहा था। वे पैदल ही अपनी कार की तरफ बढ़ने लगीं तभी पराग डेयरी जाने वाले रास्ते से बाइक सवार लुटेरा आया और चेन झपट ली। पर, वे हार नहीं मानीं और उससे भिड़ गईं। अर्चना मूल रूप से उन्नाव की हैं। उनके पति सुरेश तिवारी इंटेलीजेंस में ही तैनात थे। पति के निधन के बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे में क्लर्क (एएसआई-एम) के पद पर नौकरी मिली।
चेन लूटने आया था लुटेरा फिर फफकर रोने लगा, तस्वीरें
अर्चना दो बार हादसे का शिकार हो चुकी हैं। उनके दायें पैर का ऑपरेशन करके रॉड डाली गई है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। इसके बावजूद वह लुटेरे से जूझने और उसे दबोचने में कहीं से कमजोर नहीं साबित हुईं। हालांकि, इस प्रयास में उनका दायां पैर फिर से बुरी तरह से जख्मी हो गया। कपड़े कई जगह से फट गए और शरीर पर रगड़ और खरोंचों के निशान पड़ गए। लुटेरे को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद ही वह मरहम-पट्टी कराने अस्पताल गईं।
चेन लूटने आया था लुटेरा फिर फफकर रोने लगा, तस्वीरें
पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम असगर एजाज ईरानी बताया है। वह कोल्हापुर महाराष्ट्र के जयसिंहपुर राजीव गांधी नगर में रहकर जरदोजी का काम करता है। उसकी मां शबनम हुसैनाबाद के पीर बुखारा में रहती हैं।