फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नूरी बाबा या बहरूपिया: पहले मदरसा शिक्षक, फिर कबाड़ी और धर्म गुरु... आखिर क्या है असली पहचान, गुत्थी उलझी

Wed, 08 Jan 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

नूरी बाबा के विश्वास पात्र की दुकान पर मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वह धर्मगुरु से लेकर कई तरह के व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Who is Noori baba, police is trying to investigate.
- फोटो : संवाद

नूरी बाबा का पाक प्रेम क्या था। अभी इसकी गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं उसका पश्चिम बंगाल कनेक्शन भी सामने आ गया है। कभी उसके मदरसे में शिक्षक तो कभी आने वाले मेहमानों को लेकर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। उसके चहेते फोटो स्टेट की दुकान पर मिले आधार कार्ड की छायाप्रति के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं नूरी बाबा का बांग्लादेश या रोहिंग्या कनेक्शन भी तो नहीं था।



मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर गंगापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम फैजुर्रनबी का प्रबंधक मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। कभी गांव में जाकर कबाड़ खरीदने वाला मुबारक कबाड़ का थोक व्यापारी बन गया। इससे मिली पहचान ने उसे नूरी बाबा बना दिया। जो टोना टोटका के साथ ही तंत्र-मंत्र भी करने लगा और पहचान बढ़ी तो उसी का फायदा उठाकर वह महानगरों सहित नेपाल, बांग्लादेश, महाराष्ट्र सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर खुद को धर्म गुरु बताने लगा। इसके बाद उसने गांव में मदरसा स्थापित किया।

Who is Noori baba, police is trying to investigate.
नूरी बाबा का मदरसा - फोटो : संवाद

जानकारों का कहना है कि इस मदरसे में पढ़ाने के लिए वह बाहर से महिलाएं व पुरुषों को बुलाने लगा। जिनकी पहचान छिपाने के लिए उन्हें अलग-अलग जिलों का निवासी बताता रहा। इसी में वह गोंडा की युवती भी थी जिसके साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसा तो निकाह कर लिया।

Who is Noori baba, police is trying to investigate.
- फोटो : संवाद
अब जब नूरी बाबा के एक विश्वासपात्र की फोटो स्टेट की दुकान पर नूरी बाबा द्वारा कराए गए फोटो स्टेट में पश्चिम बंगाल के वीरभूमि के बोनहा बोनहा पायकर वीरभूम, बोनहा बीरभूम वेस्ट बंगाल निवासी आसराफ होसेन पुत्र मुयाक्तार व पश्चिम बंगाल के ही बोनहा वीरभूम निवासी असादुल्ला पुत्र मुजफ्फर का आधार मिला तो सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Noori baba, police is trying to investigate.
नूरी बाबा के विश्वासपात्र की दुकान से मिला मदरसा शिक्षक का आधार - फोटो : amar ujala
यह आधार देखने में भी कूट रचित नजर आ रहा है। ऐसे में कहीं यह बांग्लादेशी व रोहिंग्या तो नहीं। इसे लेकर भी सवाल उठ रहा है। जिसकी गुत्थी पुलिस की जांच के बाद ही सुलझेगी। फिलहाल नूरी बाबा अपने चार अन्य साथियों के साथ सलाखों के पीछे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed