फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में लंबे छक्के लगाकर पोलार्ड ने दिखाई ‘क्लास, वेस्टइंडीज ने की प्रैक्टिस, तस्वीरें

Sat, 02 Nov 2019 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
west indies team practice in ekana Cricket Stadium
वेंस्टइंडीज टीम ने इकाना स्टेडियम में किया अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

नेट्स पर स्थानीय गेंदबाजों पर जिस तरह कीरोन पोलार्ड लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे थे, यह जानने के लिए काफी था कि आखिर क्यों इस प्लेयर को वेस्टइंडीज की टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हरफनमौला क्रिकेटर फिल सिमंस की अगुवाई में वेस्टइंडीज के आठ खिलाड़ियों ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में तकरीबन तीन घंटे तक अभ्यास किया।

west indies team practice in ekana Cricket Stadium
वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पोलार्ड, निकोलस पूरन और शाई होप ने देर तक बल्लेबाजी की, जबकि वनडे और टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर और  शेल्डन कोट्रोल ने गेंदबाजी में अपनी तैयारियों को परखा। इस दौरान होल्डर और कोच फिल सिमंस टीम की रणनीति बनाते भी दिखे।

west indies team practice in ekana Cricket Stadium
वेंस्टइंडीज टीम ने इकाना स्टेडियम में किया अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

चार को खेला जाएगा अभ्यास मैच
छह नवंबर से शुरू होने वाली क्रिकेट सीरीज की तैयारियों को परखने के लिए दोनों टीमों के बीच चार नवंबर को इकाना स्टेडियम में अभ्यास मैच खेला जाएगा। इस दौरान दोनों ही टीमें अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देखकर सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। स्टेडियम प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह अभ्यास मुकाबला 50-50 ओवर का होगा और दिन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
west indies team practice in ekana Cricket Stadium
अफ्गानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

फ्लड लाइट में उतरी अफगान टीम
विंडीज टीम के चार बजे जाने के बाद स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश की टीम से प्रवेश किया। एक घंटे वॉर्मअप के बाद खिलाड़ियों ने सबसे पहले क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। कुछ देर बाद स्टेडियम में फ्लड लाइट जल उठी और नेट्स में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने तकरीबन दो घंटे तक ट्रेनिंग की। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में कप्तान राशिद खान, मो. नबी, असगर अफगान ने देर तक नेट्स पर पसीना बहाया। खासतौर पर कप्तान राशिद ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में खासी मशक्कत की।

विज्ञापन
west indies team practice in ekana Cricket Stadium
अफ्गानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

नए कोच लांस क्लूजनर जुड़े अफगान टीम के साथ
अफगानिस्तान के नए नवेले कोच दक्षिण अफ्रीकी लांस क्लूजनर पहली बार टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे। अफ्रीकी टीमों को तमाम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीत दिलाने वाला दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी सबसे पहले स्टेडियम के क्यूरेटर सुरेंद्र यादव के पास पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेडियम में तैयार सभी नौ पिचों के बारे में जानकारी हासिल की और दस से पंद्रह मिनट तक पूरे ग्राउंड स्टाफ के साथ बात करके पिच का मिजाज जानने की कोशिश की।

इसके बाद सभी से हाथ मिलाकर वे वापस टीम से जुड़ गए। अगली कड़ी में क्लूजनर ने टीम के कप्तान राशिद खान, मो. नबी और अगसर के साथ एक-एक करके तैयारियों पर चर्चा की। कुछ ही देर के बाद वे नेट्स पर पहुंचे और गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ियों को जरूरी दिशा निर्देश देने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed