फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Weather: अभी मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव, मौसम विज्ञानी बोले- पर शीत लहर के लिए रहें तैयार

Fri, 11 Dec 2020 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Weather in Lucknow: weather update: weather prediction for the coming days in the month of december
लखनऊ का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने फिलहाल पारे में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शीत लहर के लिए तैयार रहें। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ में आसमान साफ रहने और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही की बात कही है।
Weather in Lucknow: weather update: weather prediction for the coming days in the month of december
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा होने के आसार हैं।
Weather in Lucknow: weather update: weather prediction for the coming days in the month of december
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात छाए घने कोहरे को देखते हुए हर किसी की निगाह अगले दिन के मौसम पर रही। रात नौ बजे के करीब शहर में विजिबिलिटी 50-100 मीटर रह जाने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। हालांकि गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। दोपहर में हल्की धूप रही और तापमान भी 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather in Lucknow: weather update: weather prediction for the coming days in the month of december
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। वैज्ञानिक व विज्ञान संचारक डॉ. सीएम नौटियाल कहते हैं कि यह वर्ष ला नीना का है। दिसंबर में सर्दी अपनी पराकाष्ठा पर होगी। घने कोहरे और तापमान का संबंध बताते हुए उन्होंने कहा कि दिन में धूप अधिक हो तो धरती गर्म हो जाती है।
विज्ञापन
Weather in Lucknow: weather update: weather prediction for the coming days in the month of december
- फोटो : अमर उजाला
रात को धरती से उष्मा निकलती है, इससे गर्म होकर हवा ऊपर उठ जाती है। धरती ठंडी होने पर हवा ठंडी होने लगती है और इस कारण उसमें उपस्थित जल वाष्प संघनित होकर कोहरा बनाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed