{"_id":"5fc7245d8ebc3e9be27dac56","slug":"weather-update-temperature-will-go-down-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का लखनऊ में भी दिखेगा असर, मौसम विज्ञानी बोले- आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का लखनऊ में भी दिखेगा असर, मौसम विज्ञानी बोले- आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में चार से पांच दिनों में धीरे-धीरे बर्फीली ठंड बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि फिलहाल शुष्क मौसम की गतिविधियां होने के कारण मौसम सामान्य है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अभी ऐसा सिस्टम भी एक्टिव नहीं है, जो प्रदेश के मौसम पर असर डाले। राजधानी का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा। इसके पहले पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा के चलते सोमवार को न्यूनतम पारा एक बार फिर दस के नीचे चला गया था। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 9.5 दर्ज किया गया। जो रविवार को रिकॉर्ड हुए 12.5 डिग्री के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। ऐसे में वहां से आने वाली सर्द हवाओं के चलते दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस माह का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही बर्फीली ठंड में तेजी आएगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक देश के दक्षिणी तट पर आ रहा चक्रवाती तूफान फिलहाल प्रदेश के मौसम पर कोई खास असर नहीं डालेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा पड़ना जारी रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और मौसम सामान्य रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।