लखनऊ में तीन-चार दिन से लगातार हो रही बारिश बुधवार को भी जारी रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हुई। 11 बजे के करीब मौसम खुला तो लोगों ने राहत महसूस की।
2 of 5
बारिश में भीगते बच्चे
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में आने वाले दिनों में मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। मानसून की टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों गुजर रही है।
इसी कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मध्यम से भारी वर्षा उत्तर प्रदेश खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में जारी रह सकती है।
7 सितंबर से मौसम के तेवर सामान्य होने शुरू हो सकते हैं। इन सबके बीच लगातार दूसरे दिन मंगलवार को बारिश ने शहर को दिन भर तरबतर किया।
मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 27 मिमी. बारिश दर्ज की गई।