लखनऊ में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से कई स्कूली गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो गईं।
2 of 6
लखनऊ में बारिश
- फोटो : amarujala
वहीं झमाझम बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम गुलजार हो गया। पहली अगस्त तक कुल 469.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो कि औसत से 35 प्रतिशत है। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह से ही झिरमिर बारिश होती रही, वहीं रात करीब दस बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को खासी राहत मिल गई। हालांकि, बारिश के लगातार होने से जलभराव जैसी समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
पर, अधिक बारिश के चलते तापमान से राहत है और पर्यावरण को भी खासा लाभ मिल रहा है। इंडिया मेट डिपार्टमेंट की हाइड्रोनट डिवीजन के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून, 2018 से पहली अगस्त के बीच लखनऊ में कुल 469.8 मिमी. बारिश हुई है। जबकि औसतन 348.4 मिमी बरसात होती है।
राजधानी में औसत से 35 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि उत्तर प्रदेश में दस दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने जून और जुलाई की कमी की भरपाई कर दी। प्रदेश में जून और जुलाई का बारिश में औसत 375.9 मिमी है। इसके सापेक्ष 31 जुलाई तक 328.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा।