उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। इस दौरान शहर की जनता के साथ सियासी हस्तियों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के साथ मतदान किया। आप प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने अपने पति के साथ मतदान किया।
सुबह दस बजे तक लखनऊ नगर निगम के लिए 6.25 प्रतिशत और नगर पंचायत के लिए 10.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान कुछ पोलिंग बूथों में मशीनों में खराबी नजर आई, जिन्हें तत्काल बदल दिया गया।
सपा प्रत्याशी मीरा वर्धन ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से कहा कि उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी वह खुद हैं। उनकी जीत सुनिश्चित है।
4 of 11
मतदान करते जाते दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपनी पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के साथ मतदान करने पहुंचे। सुंयुक्ता भाटिया ने कहा कि बीजेपी निकाय चुनावों में भी क्लीन स्वीप करेगी।
पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।