फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर गोलीकांड: सात दिन में 24 एनकाउंटर, 10 ढेर और 15 से ज्यादा घायल, बिकरू कांड के बाद बदमाशों की शामत

Sat, 11 Jul 2020 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jul 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey encounter 24 encounters in seven days, 10 miscreants killed after kanpur encounter
अमर दुबे और विकास दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के बिकरू में हुई वारदात के बाद मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर पुलिस पर दिख रहा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिछले एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें 10 अपराधी मारे गए और 15 से अधिक घायल हुए हैं।
vikas dubey encounter 24 encounters in seven days, 10 miscreants killed after kanpur encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वैसे तो प्रदेश में एनकाउंटर का दौर रुका नहीं था, लेकिन पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में दो दर्जन से अधिक एनकाउंटर हुए हैं जिसमें 10 अपराधी मारे गए हैं। इसमें 6 अपराधी बिकरू कांड से जुड़े हुए हैं। एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रदेश में अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। 
 
vikas dubey encounter 24 encounters in seven days, 10 miscreants killed after kanpur encounter
ग्रामीणों में विकास दुबे खौफ का दूसरा नाम है - फोटो : amar ujala
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो जो 10 अपराधी मारे गए उसमें कानपुर कांड से जुड़े अतुल, प्रेम प्रकाश, अमर दुबे, प्रभात मिश्र, प्रवीण और विकास दुबे के अलावा भदोही में 50 हजार का इनामी दीपक, अलीगढ़ में पचास हजार के इनामी बबलू, बहराइच में 50 हजार रुपये के इनामी गोरखपुर निवासी पन्ना यादव को पुलिस ने मार गिराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey encounter 24 encounters in seven days, 10 miscreants killed after kanpur encounter
बहराइच - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिकरू कांड से जुड़े 50 हजार के इनामी अपराधी समेत तीन को गिरफ्तार किया, सहारनपुर में 25 हजार के दो इनामी बदमाश, बाराबंकी में 25 हजार का एक इनामी बदमाश, चंदौली में 25 हजार का इनामी एक बदमाश, जौनपुर में 25 हजार का इनामी, शामली में गो तस्कर व 15 हजार का इनामी शामिल है। 
 
विज्ञापन
vikas dubey encounter 24 encounters in seven days, 10 miscreants killed after kanpur encounter
बहराइच - फोटो : amar ujala
वहीं, नोएडा में 25 हजार के तीन इनामी, गोरखपुर में एक लुटेरा, बरेली में 25 हजार का इनामी, अ बेडकरनगर में दो वांछित, हमीरपुर में अवैध असलहा बनाने वाले और 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश बुलंद शहर और अलीगढ़ में एक एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed