{"_id":"6682280f52283221c70c8793","slug":"up-weather-update-heavy-rain-warning-issued-five-killed-by-lightning-in-gorakhpur-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पूरे यूपी में छाया मानसून, भारी बारिश की चेतावनी... गोरखपुर में पांच की मौत; बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पूरे यूपी में छाया मानसून, भारी बारिश की चेतावनी... गोरखपुर में पांच की मौत; बढ़ी परेशानी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:05 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुतबिक, मानसून रविवार को पूरे प्रदेश में पहुंच गया। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जून माह में पूरे प्रदेश में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
1 of 8
UP Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और 22 लोग घायल हुए हैं।
मानसून एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रही है। रविवार को इसने पूरे उत्तर प्रदेश के सफर को पूरा कर लिया। वहीं, यूपी में बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। लखनऊ में शाम को हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया।
2 of 8
यूपी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 लोग झुलस गए। मथुरा में बारिश से दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। नेपाल में तेज बारिश से बलरामपुर में खरझार पहाड़ी नाला रविवार को उफना गया।
3 of 8
वेस्ट यूपी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इससे 20 गांवों में पानी भर गया। गांवों का ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। रामगढ़ मैटहवा व विजयीडीह के प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया है। श्रावस्ती में जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे से निशान 127.700 पार कर 128.200 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे के बाद जलस्तर घटना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मुरादाबाद में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि जून के अंतिम दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक ऐसी ही स्थिति जारी रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुतबिक, बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।