फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP : लखनऊ से सहारनपुर के लिए 'वंदे भारत' रवाना...इतनी होगी स्पीड, यात्रियों ने ली सेल्फी; देखें तस्वीरें

Sat, 08 Nov 2025 01:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

वंदे भारत उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।

विज्ञापन
UP: 'Vande Bharat' departs from Lucknow for Saharanpur... will reach 110 kmph, passengers take selfies; photos
वंदे भारत चारबाग से रवाना हो गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हो चुकी है। शनिवार को वंदे भारत चारबाग से रवाना कर दी गई। इसमें पहली बार यात्रा कराने के लिए स्कूली बच्चों को बैठाया गया। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। वहीं, लखनऊ में इस मौके पर  तो मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी रवाना किया। 

UP: 'Vande Bharat' departs from Lucknow for Saharanpur... will reach 110 kmph, passengers take selfies; photos
वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सहारनपुर के लिए नई वंदे भारत सोमवार को छोड़ सप्ताह के छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या- 26504 सोमवार सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। 
 
UP: 'Vande Bharat' departs from Lucknow for Saharanpur... will reach 110 kmph, passengers take selfies; photos
वंदे भारत ट्रेन में बैठे लोको पायलट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यह ट्रेन सीतापुर सुबह 5.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: 'Vande Bharat' departs from Lucknow for Saharanpur... will reach 110 kmph, passengers take selfies; photos
फूला माला से वंदे भारत ट्रेन को सजाया गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वापसी में ट्रेन संख्या-26503 प्रतिदिन सहारनपुर से अपराह्न 3 बजे रवाना होकर रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए रात 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
UP: 'Vande Bharat' departs from Lucknow for Saharanpur... will reach 110 kmph, passengers take selfies; photos
रेलवे की टीम डॉग स्क्वायड से जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वंदे भारत में यात्रियों को चाय, ड्राई फ्रूट्स के साथ जूस भी मिलेगा। इसकी स्पीड 110 किमी प्रति घंटे होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed