{"_id":"676e86c2adc4e5b00a095571","slug":"up-stf-arrested-cyber-criminal-in-lucknow-he-had-extorted-48-lakh-from-doctor-by-digitally-arresting-him-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने साइबर ठग को दबोचा: चाइना से ऑपरेट हो रहा गैंग, बिटक्वाइन में भेजी जाती है रकम; चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने साइबर ठग को दबोचा: चाइना से ऑपरेट हो रहा गैंग, बिटक्वाइन में भेजी जाती है रकम; चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 27 Dec 2024 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:21 PM IST
सार
राजधानी में यूपी एसटीएफ ने साइबर ठग को गिरफ्तार किया। यह जिस गैंग का सदस्य है वह चाइना से ऑपरेट हो रहा है। ठगी की रकम बिटक्वाइन में भेजी जाती है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
पकड़ा गया जालसाज कृष्ण कुमार।
- फोटो : संवाद
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को यूपी एसटीएफ ने जालसाज गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम ने इसे दुबग्गा स्थित अवध अस्पताल के पास से पकड़ा है। आरोपी ने विकास नगर निवासी डॉक्टर अशोक सोलंकी को डिजिटल अरेस्ट रखकर 48 लाख रुपये हड़पे थे।
Trending Videos
डिजिटल अरेस्ट
अनजान नंबर से आया था फोन
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक 22 अगस्त को डॉ. अशोक सोलंकी ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक 20 अगस्त को जब वह क्लीनिक से लौट रहे थे तो अनजान नंबर से फोन आया था।
डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
फोनकर्ता ने कहा कि वह फेडेक्स सर्विस, अंधेरी ईस्ट, मुंबई से बोल रहा है। आपके एक कुरिअर ईरान के लिए अरमान अली के नाम पर भेजा गया है। इसमें चार एक्सपायर्ड पासपोर्ट, लैपटॉप, पेन ड्राइव, चार क्रेडिट कार्ड, 420 ग्राम प्रतिबंधित मादक द्रव्य और तीन किलो ट्वॉयज आदि सामान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी।
- फोटो : amar ujala
दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा
आपके आधार कार्ड से हवाला के जरिये लेनदेन हुए हैं। मामले में कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर को झांसे में लेकर दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। कभी मुंबई क्राइम ब्रांच, ईडी, सीबीआई तो कभी नारकोटिक्स विभाग का अफसर बनकर बात की और झांसे में लेकर 48 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।इस मामले में एसटीएफ ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को सर्विलांस की मदद से एसटीएफ की टीम ने दुबग्गा हरदोई रोड से गाजियाबाद के मुरादनगर जलालाबाद निवासी कृष्ण कुमार उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।