फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Bank Robbery: पाई-पाई जोड़कर बनवाए थे जेवर, सब लुट गया... कैसे होगी बिटिया की शादी; छलका लॉकरधारकों का दर्द

Tue, 24 Dec 2024 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

UP Bank Robbery: बैंक में लॉकर काटकर चोरी होने पर लॉकरधारकों का दर्द छलका। बोले- पाई-पाई जोड़कर जेवर बनवाए थे। सब लुट गया। अब कैसे होगी बिटिया की शादी? आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
UP Bank Robbery Locker holders said made jewellery by saving every penny now how will daughter get married
Lucknow Bank Robbery - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

राजधानी लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों का माल चोरी हो गया। लॉकरधारकों को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। 'अगले वर्ष बिटिया की शादी है। उसी के लिए पाई-पाई जोड़कर जेवर बनवाए थे। सब लुट गया...'। ये शब्द थे रुंधे गले से चिनहट निवासी ज्योति श्रीवास्तव के। उनका चिनहट के कंचनपुरी मटियारी स्थित ओवरसीज बैंक में लॉकर संख्या 71 था, जहां शनिवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।



सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह वह पति आनंद व बेटी के साथ बैंक पहुंचीं थीं। आनंद पशुपालन विभाग में वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं। कुछ देर बाद ज्योति बैंक से निकलीं तो उनकी आखों से निकले आंसू दर्द बयां कर रहे थे। पति उन्हें सांत्वना दे रहे थे। 

UP Bank Robbery Locker holders said made jewellery by saving every penny now how will daughter get married
Lucknow Bank Robbery - फोटो : अमर उजाला
ज्योति ने कहा कि शादी समारोह में वह खुद आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनती थीं कि कहीं असली जेवर चोरी न हो जाएं। किसे पता था कि वह जिन जेवरों को बचा रही हैं वह बैंक के लॉकर से ही चोरी हो जाएंगे। वह प्रतिवर्ष 2200 रुपये किराया देती थीं। 25 हजार की एफडी भी लगाई थी। बैंक के बाहर लॉकर धारकों ने बैंक अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
 
UP Bank Robbery Locker holders said made jewellery by saving every penny now how will daughter get married
लॉकर 77 की जानकारी लेकर लौटती ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

टूटा लॉकर, 1.15 करोड़ के जेवर चोरी

अलीगंज निवासी मधु के मुताबिक उनकी बहन कुकुम नोएडा में रहती हैं। बहन का बैंक में लॉकर संख्या 32 था। बहन ने मेहनत की कमाई से 1.15 करोड़ के जेवर खरीदे थे, जो लॉकर में रखे थे। सब लुट गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Bank Robbery Locker holders said made jewellery by saving every penny now how will daughter get married
बैंक पहुंचे ग्राहक ने बताया हाल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक की पत्नी के दो लॉकर टूटे

सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप सिंह की पत्नी लक्ष्मी के बैंक में दो लॉकर थे। उनकी लॉकर की संख्या 59 और 70 थी। चोरों ने दोनों लॉकर तोड़ दिए और लाखों का सामान बटोर ले गए।
 
विज्ञापन
UP Bank Robbery Locker holders said made jewellery by saving every penny now how will daughter get married
Lucknow Bank Robbery - फोटो : अमर उजाला

लॉकर में न रखती जेवर तो आज पछतावा न होता

मटियारी निवासी रेनू सिंह के पति रघुवंश गुजरात में काम करते हैं। उनका लॉकर संख्या 74 था। सोमवार सुबह बैंक पहुंची रेनू ने बताया कि रविवार रात में बैंक का लॉकर टूटने की सूचना मिलने पर तत्काल वह पहुंची थी। पर उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाई थी। सोमवार सुबह जब वह बैंक पहुंची तब उन्हें लॉकर के टूटे होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि अगर वह जेवर लॉकर में न रखतीं तो आज पछतावा न होता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed