{"_id":"5de9f2798ebc3e549d04148f","slug":"unnao-incident-victim-lived-in-her-relative-house-for-safety","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: सलामती के लिए बुआ के घर पर रह रही थी पीड़िता, यहीं किराए के कमरे में रहता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: सलामती के लिए बुआ के घर पर रह रही थी पीड़िता, यहीं किराए के कमरे में रहता था आरोपी
Fri, 06 Dec 2019 02:02 PM IST
शाहरुख खान
धर्मेश त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
धर्मेश त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में युवती के साथ हुई दरिंदगी और उसे जलाने का मामला रायबरेली से भी जुड़ा है। जिंदगी की सलामती के लिए पीड़िता यहां लालगंज में अपनी बुआ के घर रह रही थी। इस दौरान ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उसे धमकी देते रहे। जिस युवती को जलाया गया, उसका प्रेमी रायबरेली शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था और उस पर सख्त बंदिशें लगा रखीं थीं। न तो किसी से मिलने देता था और न ही युवती से किसी को बात करने देता था।
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सुलह के बहाने ले जाकर आरोपी ने साथी के साथ युवती से गैंगरेप भी किया था। बताते हैं कि पीड़िता इसी मुकदमे की पैरवी को लेकर रायबरेली आ रही थी, तभी उसके साथ दरिंदगी हो गई। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में युवती और आरोपी एक ही गांव में रहते हैं। लालगंज कोतवाली में पांच मार्च 2019 को पीड़िता की ओर से जो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, वह न सिर्फ शर्मशार करने वाली थी बल्कि, दरिंदगी की कहानी भी बयां कर रही थी।
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज में दर्ज कराई गई एफआईआर में पीड़िता ने बताया था कि गांव के रहने वाले शिवम त्रिवेदी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फरेब से उसे रायबरेली लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो बना लिया। लगातार शिवम त्रिवेदी उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता और शादी का झांसा देकर उससे रेप करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव एसएसपी को पेट्राेल वाली बोतल दिखाता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे रायबरेली शहर ले आया और किराए का कमरा लेकर रखा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे बाहर नहीं निकलने देता था न किसी से बात करने देता था। सदैव उस पर नजर रखता था। बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की दहशत के चलते वह लालगंज कस्बे के साकेत नगर में अपने बुआ के घर रह रही थी। 12 दिसंबर 2018 को अपने साथी शुभम त्रिवेदी के साथ बाइक से आरोपी उसकी बुआ के घर पहुंचा। दोनों लोग सुलह के लिए मंदिर ले जाने के बहाने उसे ले गये और खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अनुबंध पत्र तैयार किया, पर बाद में शादी से मुकरा आरोपी
आरोपी के प्रेम जाल में फंसकर पीड़िता ने सोचा था कि वह उसका जीवनभर के लिए हमसफर बन जाएगा, लेकिन शायद ऐसा हुआ नहीं। आरोपी शादी और धमकी देकर उसे हर बार झांसा देता रहा। एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि दबाव डालने पर 9 जनवरी 2018 को आरोपी ने कोर्ट ले जाकर शादी का बाकायदा अनुबंध भी तैयार कराया था। अनुबंध पत्र बनने के बाद आरोपी ने उसे रायबरेली शहर में किराए पर कमरा लेकर रखा और बाद में गांव छोड़ आया। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया।
आरोपी के प्रेम जाल में फंसकर पीड़िता ने सोचा था कि वह उसका जीवनभर के लिए हमसफर बन जाएगा, लेकिन शायद ऐसा हुआ नहीं। आरोपी शादी और धमकी देकर उसे हर बार झांसा देता रहा। एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि दबाव डालने पर 9 जनवरी 2018 को आरोपी ने कोर्ट ले जाकर शादी का बाकायदा अनुबंध भी तैयार कराया था। अनुबंध पत्र बनने के बाद आरोपी ने उसे रायबरेली शहर में किराए पर कमरा लेकर रखा और बाद में गांव छोड़ आया। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया।