{"_id":"c42acde9d615cbcb4be59eb30f4216ab","slug":"two-got-arrested-for-smuggling-weapons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
Thu, 04 Feb 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Feb 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में पुलिस ने पांच तमंचे और 32 बोर के एक पिस्टल के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है। पूछताछ में असलहों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दोनों आरोपियों ने मुंगेर और आजमगढ़ से तमंचे लाकर बदमाशों को बेचने की बात कुबूली है।
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
2 of 5
एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश ने बताया कि बदमाशों की पहचान ठाकुरगंज के आजादनगर कैंपल रोड निवासी मो. आरिफ और सआदतगंज के तोप दरवाजा चौपटिया रोड निवासी मो. यावर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरिफ और यावर ने बताया कि अब तक उन्होंने 36 असलहों की सप्लाई की है।
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
3 of 5
दो वर्षों से वे लोग असलहों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। आरिफ और यावर का आपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों ने उन लोगों के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्होंने उनसे तमंचे खरीदे हैं। दोनों बदमाशों के हसनगंज में पक्कापुल बंधा तिराहा खदरा के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
4 of 5
पांच से 20 हजार रुपये तक होता था मुनाफा
एसओ हसनगंज दिनेश सिंह ने बताया कि मुंगेर में बनी पिस्टल को आरिफ और यावर 25 से 30 हजार रुपये में खरीदते थे। यहां इसे 40 से 45 हजार रुपये के बीच बेच देते थे। इसी तरह तमंचे को आजमगढ़ से ढाई से तीन हजार रुपये में खरीदा जाता था। इसे चार-पांच हजार रुपये में बेचा जाता था।
विज्ञापन
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो धरे गए
5 of 5
घूस लेकर दो साथियों को छोड़ने का आरोप
हसनगंज थाने की पुलिस पर असलहों के दो तस्करों को छोड़ने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत एएसपी ट्रांसगोमती से भी की गई है। बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके एक सहयोगी को पकड़ गया था। पुलिस अचानक उन्हें निर्दोष बताने लगी। घूस लेकर उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। एसओ हसनगंज दिनेश सिंह का कहना है कि जिन्हें छोड़ा गया उनको फंसाने की कोशिश की जा रही थी। एएसपी ट्रांसगोमती ने जांच कराने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।