फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सादे कपड़ों में पहुंचीं मंजिल सैनी, सिपाही ने फरियादी समझ दिया ये जवाब

Thu, 27 Apr 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Apr 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
traffic line inspection by ssp manzil saini in lucknow
ट्रैफ‌िक लाइन का न‌िरीक्षण करने पहुंची मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
मैडम, आज संडे है...। चालान छुड़ाना है तो कल आना। गाड़ी का चालान छुड़ाने के बहाने सादे लिबास में लखनऊ ट्रैफिक लाइन का निरीक्षण करने पहुंचीं एसएसपी मंजिल सैनी की तरफ देखे बगैर सिपाही ने उन्हें जवाब दे दिया। इस बीच कक्ष में पहुंचे अफसरों ने कप्तान को सैल्यूट किया तो उसके होश उड़ गए। जान‌िए क्या हुआ आगे...
traffic line inspection by ssp manzil saini in lucknow
ट्रैफ‌िक लाइन का न‌िरीक्षण करने पहुंची मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala

उसे कांपते देख एसएसपी बोलीं, पुलिस की छुट्टी नहीं होती। ट्रैफिक लाइन में गंदगी पर फटकार लगाई और खस्ताहाल भवनों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। 

traffic line inspection by ssp manzil saini in lucknow
ट्रैफ‌िक लाइन का न‌िरीक्षण करने पहुंची मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala

​नीली जींस-नीली शर्ट पहन कर ट्रैफिक लाइन का निरीक्षण करने निकलीं एसएसपी मंजिल सैनी ने सुबह 11 बजे ट्रैफिक लाइन के गेट से कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी छोड़ी और दबे पांव चालान शाखा में पहुंचीं। कुर्सी पर आसीन सिपाही से कहा कि मेरी गाड़ी का चालान कट गया है। चालानों का ब्योरा तैयार करने में जुटा सिपाही उनकी तरफ देखे बगैर बोला कि मैडम, आज संडे है, छुट्टी है। चालान छुड़ाना है तो कल आना।

विज्ञापन
विज्ञापन
traffic line inspection by ssp manzil saini in lucknow
मंज‌िल सैनी
इस बीच एएसपी ट्रैफिक द्वारा एसएसपी को सैल्यूट के साथ जय हिंद बोलने पर सिपाही ने सिर उठाया। सादे कपड़ों में कप्तान के साथ एएसपी व सीओ को देख उसके होश उड़ गए। हड़बड़ा कर कुर्सी से उठा और सैल्यूट किया। उसे कांपते देख एसएसपी ने हिदायत दी कि पुलिस की छुट्टी नहीं होती। कोई परेशान हाल आए तो उसकी सुनवाई करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed