{"_id":"6087bf808ebc3ec19c51baf0","slug":"three-died-in-an-accident-on-bahraich-lucknow-highway-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईवे की काली रात: बहराइच में बसों की आमने-सामने सीधी टक्कर, चालकों समेत तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की काली रात: बहराइच में बसों की आमने-सामने सीधी टक्कर, चालकों समेत तीन की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद बस का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की रात जरवल रोड थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबे के पास लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस नम्बर UP77 T 4397 व गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस नम्बर UP81 DT 1115 की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बसों के चालकों सहित 9 लोग घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों बसों के चालक शिवनाथ शुक्ला और रामचंदर व एक यात्री आकाश तिवारी की मौत हो गई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
दो घायलों हिमांशु दुबे और प्रखर दुबे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि 4 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में किया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उधर, मुंबई व असम से आए हुए प्रवासियों को बहराइच से नानपारा की तरफ ले जा रही फोर्स जीप नंबर यूपी 32 EN 1729 थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर माफी चौराहा पर पहले से खराब खड़ी ट्रक नंबर MP 06 HC 1018 में पीछे से टकरा गई। घटना में फोर्स जीप में सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
accident
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जीप के अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गम्भीर रूप से घायल 5 कामगारों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे में सोहन पासवान, ओंकार, छोटू व सनेही लाल निवासी बुझिया, प्रवीण कुमार निवासी बनियाफाटा, मुकीम खान निवासी सोनरई, जाहिद शेख निवासी नारायनपुर कला, मनोज कुमार निवासी माघी और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।