फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत

Sat, 27 Jul 2019 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jul 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
three died in an accident on agra express way
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी रामभवन (36) समेत तीन लोगों की शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद में भीषण हादसे में मौत हो गई। रामभवन अपनी साली गोमतीनगर निवासी नीतू (23), फतेहगढ़ निवासी रिश्ते के साले व कंपनी संचालक सतेंद्र (29), उसके भाई पुष्पेंद्र और कल्याणपुर की रचना पांडेय के साथ काम से हिमाचल प्रदेश गया था। काम पूरा होने के बाद सभी घूम-फिरकर लौट रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। रामभवन, नीतू व सतेंद्र की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र और रचना पांडेय का उपचार किया जा रहा है।

three died in an accident on agra express way
रामभवन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रामभवन के परिवारीजनों ने बताया कि वह अपने रिश्ते के साले सतेंद्र की कंपनी सफल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। सतेंद्र को हिमाचल प्रदेश के ऊना में कंपनी का ऑफिस शुरू करना था, जिसके लिए 11 जुलाई को सभी लोग वहां गए थे। काम खत्म करके सभी लोग घूमने निकल गए।
three died in an accident on agra express way
नीतू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सभी लखनऊ के लिए निकल पड़े। शुक्रवार सुबह उनकी कार आगरा एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार पुष्पेंद्र चला रहा था। फतेहाबाद इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई और सड़क के दूसरी तरफ अंडरपास से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
three died in an accident on agra express way
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

आसपास के लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने रामभवन, नीतू और सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोते-पीटते परिवारीजन आगरा पहुंच गए। देर रात रामभवन और नीतू का शव लखनऊ ले आया गया जबकि सतेंद्र का शव फतेहगढ़ के नेकपुर कला स्थित उसके घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, चालक को झपकी आने के चलते हादसा होने की आशंका है।

विज्ञापन
three died in an accident on agra express way
सतेंद्र की रोती बिलखती चाची - फोटो : अमर उजाला
पत्नी -बच्चों को नहीं दी हादसे की जानकारी
रामभवन के परिवार में पत्नी रचना सिंह, बेटा आरव व आरू हैं। शुक्रवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही रचना की बहन उसके घर पहुंची और अपने साथ गोमतीनगर स्थित मायके ले आई। मायके में सन्नाटा छाया देख रचना को कुछ शक हुआ। उसने काफी पूछताछ की तो बताया गया कि कार हादसे में रामभवन और नीतू समेत अन्य लोग घायल हो गए हैं। परिवारीजन उन्हें देखने गए हैं। देर रात शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। रचना बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता का शव देखते ही बच्चे रोने-पीटने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed