फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी, चोरों ने मकान के नौ ताले तोड़ इस सामान पर हाथ किया साफ

Thu, 06 Jun 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jun 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
theft in house of high court judge in lucknow
हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गोमतीनगर के विशालखंड स्थित हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के आवास से चोरों ने दो जून को दोपहर में टोटियां-शॉवर और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। वारदात के वक्त न्यायमूर्ति का आवास खाली था और केयरटेकर सदाशिव किसी काम से बाहर गया था।

theft in house of high court judge in lucknow
हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने केस दर्ज कर हुसड़िया चौराहा से दो किशोर पकड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सूरत सोनकर ने बताया कि किशोर नशे के लिए चोरी करते थे। उन्होंने चिनहट के एक कबाड़ी को टोटियां और शॉवर बेचने की जानकारी दी है।

theft in house of high court judge in lucknow
हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ी की तलाश में टीम भेजी गई है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब दो बजे केयरटेकर आवास बंद करके चला गया था। रात करीब आठ बजे वह लौटा छह बाथरूम और तीन किचन में लगीं 60 टोटियां और छह शॉवर गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in house of high court judge in lucknow
हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी - फोटो : अमर उजाला

चोरों ने टोटियां ईंट से तोड़कर निकाली थीं। घर के नौ दरवाजों पर लगे लॉक भी टूटे मिले। सदाशिव ने तुरंत न्यायमूर्ति को फोन कर इसकी सूचना दी।
 
विज्ञापन
theft in house of high court judge in lucknow
हाईकोर्ट जज के आवास में चोरी - फोटो : अमर उजाला

 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से से पुलिस ने चोरी के आरोपी दो किशोरों को दबोच लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed