फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजस ने त्यौहार के सीजन में कमाए लाखों रुपये, अब ऑफ सीजन में मिलेगी चुनौती

Tue, 12 Nov 2019 03:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
tejas express earned seventy lakh rupees in one month of festive season
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

तेजस एक्सप्रेस ने त्यौहार के सीजन में एक माह में 70 लाख रुपये की कमाई की है। लेकिन ऑफ सीजन में यात्री जुटाने की चुनौती होगी, ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं। त्यौहार के बाद ऑफ सीजन में शताब्दी, डबलडेकर सहित अन्य ट्रेनों की तरह तेजस को भी चुनौतियों से जूझना होगा।

tejas express earned seventy lakh rupees in one month of festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर
डीआरयूसीसी सदस्य एसएस उप्पल ने बताया कि तेजस में भले ही सुविधाएं दी जा रही हों, लेकिन किराया भी महंगा है। ऐसे में ऑफ सीजन में यात्री तेजस से कटेंगे।
tejas express earned seventy lakh rupees in one month of festive season
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तेजस में 13 से 18 नवंबर तक चेयरकार में क्रमश: 264, 346, 356, 345, 333 और 382 सीटें खाली हैं, जिनका किराया 16 सौ रुपये के आसपास है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में इन तारीखों पर क्रमश: 18, 28, 23, 27, 25 व 28 सीटें खाली हैं और किराया 23 सौ रुपये के इर्दगिर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tejas express earned seventy lakh rupees in one month of festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर

शताब्दी की स्थिति भी ऐसी ही है और इन तारीखों पर चेयरकार में बुधवार को वेटिंग है, वहीं गुरुवार से आगे तक 395, 324, 466, 235 और 641 सीटें खाली हैं, जिनका किराया तेजस से कम है। यह 1250 रुपये है और शताब्दी के एग्जीक्यूटिव क्लास में इन तारीखों पर वेटिंग चल रही है। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोमती, कैफियत आदि ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
tejas express earned seventy lakh rupees in one month of festive season
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
कोहरे से हुई लेट तो भी मिलेगा रिफंड
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर जो रिफंड दिया जाता है, वह कोहरे की वजह से देरी होने पर भी मिलेगा। मसलन, एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये और दो से अधिक होने पर ढाई सौ रुपये का रिफंड क्लेम करने पर मिलता है। ऐसे में कोहरा शुरू होने पर अगर ट्रेन कोहरे के कारण भी देरी की शिकार होती है तो पैसेंजरों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed