फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है कैंसर, दिखाई दें ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क

Tue, 11 Sep 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
symptoms of ovarian and cervix cancer
- फोटो : डेमो
बीते दस सालों में गायनकोलॉजिकल (महिलाओं के जननांगों में होने वाले) कैंसर के मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले सर्वाइकल कैंसर के बढ़े हैं। वहीं सर्विक्स के बाद ओवेरियन कैंसर (अंडाशय का कैंसर) और एंडोमीट्रियम/एंडोमीट्रियम (यूट्रस के सतह का कैंसर) के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। केजीएमयू व डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की ओर से किए गए शोध में यह तथ्य सामने आए हैं। 
symptoms of ovarian and cervix cancer
- फोटो : डेमो
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के बायोकेमेस्ट्री विभाग की ओर से बीते एक दशक में राजधानी व उसके आसपास के इलाकों के मरीजों पर शोध किए गए। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए एसपीएसएस (स्टेटिस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज) के आंकड़ों के मुताबिक, दस सालों में कैंसर के कुल 30,705 मामले पंजीकृत किए गए। इनमें 13,482 (करीब 44 प्रतिशत) संख्या महिलाओं की थी। इन कैंसर पीड़ित महिलाओं में 5717 (19 प्रतिशत मामले) महिलाओं के जननांग कैंसर के थे। 
symptoms of ovarian and cervix cancer
डेमो
शोध में पाया गया कि गायनकोलॉजिकल कैंसर के मामलों की संख्या एक दशक में बढ़कर दोगुना हो गई है। सर्वाइकल, ओवेरियन व यूटेराइन कैंसर के अलावा महिलाओं में वैजाइना व वल्वा (योनि) के कैंसर के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह इन अंगों में कैंसर के मामले सर्विक्स, ओवरी व यूट्रस की सतह के  कैंसर से कम हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of ovarian and cervix cancer
- फोटो : डेमो
यह लक्षण हों तो हो जाएं सावधान, हो सकता है गायनकोलॉजिकल कैंसर- (डॉ. रेखा सचान)
- योनि से असामान्य रक्तश्राव होना।
- शारीरिक संबंध बनाते समय असहनीय दर्द होना।
- योनि से बदबूदार पानी आना।
- पेड़ू पे दर्द रहना या सूजन होना।
- पेशाब करते समय दर्द महसूस होना या साथ में खून आना।
- अचानक वजन कम होना, भूख न लगना।
- कब्ज की शिकायत रहना।
- योनि में खुजली, जलन, जख्म या सूजन होना।
 
विज्ञापन
symptoms of ovarian and cervix cancer
- फोटो : डेमो
इन कारणों से बढ़ती है संभावना
- अधिक धूम्रपान करने से।
- असुरक्षित यौन संबंध बनाने से।
- एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध रखने से।
- अधिक समय तक गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से।
- कम उम्र में यौन संबंध बनाने से।
- सामान्य से अधिक कई बार गर्भधारण से।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से।
- जननांगों की साफ-सफाई न रखने से।
- परिवार में पहले से किसी को समस्या होने पर।
- लंबे समय तक इंफर्टिलिटी का इलाज कराने वाली महिलाओं में भी संभावना अधिक होती है। (डॉ रेखा सचान)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed