फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नखलऊवा पंचः न टोपी दर्द देती न वह बेगम हजरत महल होतीं, पढ़ें ये रोचक मामला

Mon, 03 Dec 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Dec 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
story related to begum hazrat mahal,
बेगम हजरत महल - फोटो : amar ujala
हजरत महल का जन्म कब और कहां हुआ इस पर इतिहास खामोश है। पर उनके पिता का नाम मियां अंबर और मां का नाम मेहर अफजा था? उनके वालिद मूलत: फर्रुखाबाद के थे, पर दोस्त हुसैन अली खां बंगश के साथ लखनऊ आ गए। 
story related to begum hazrat mahal,
बेगम हजरत महल - फोटो : डेमो
बंगश के दोस्त उस्ताद कुतुब अली खां अवध के युवराज वाजिद अली को सितार सिखाते थे। वाजिद अली जब अवध के नवाब बने तो उन्होंने कुतुब को भी अपने दरबार में रख लिया। कुतुब अली खां की मेहरबानी से मियां अंबर को मकबरे में दरोगा की नौकरी मिल गई।  पर, कुछ ही दिन बाद उनकी मौत हो गई।
story related to begum hazrat mahal,
बेगम हजरत महल - फोटो : डेमो
रोशन तकी की पुस्तक ‘बेगम हजरत महल’ बताती है, ‘मियां अंबर ने अपनी बेटी मोहम्मदी बेगम को लखनऊ में महमूद नगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रख दिया था। ये रिश्तेदार गठीली टोपी बनाने में माहिर थे और सिर्फ नवाबों व अमीरों के लिए ही टोपियां बनाते थे। टोपियों की खासियत यह थी कि वही पहन सकता था, जिसके लिए बनी होती थी। दूसरा पहनता तो सिर में दर्द होने लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to begum hazrat mahal,
बेगम हजरत महल - फोटो : डेमो
वह युवराज के लिए भी टोपियां बनाते थे। एक बार एक टोपी पहनते ही वाजिद अली के सिर में दर्द होने लगा। इस पर एक शायर ने कहा, ‘यह टोपी शायद जूठी है। इसे पहले भी किसी ने पहना है।’ वाजिद अली शाह ने टोपी वाले की गिरफ्तारी का हुक्म दे दिया। लोग तलाशते हुए उस  मकान पर पहुंचे तो वह तो नहीं मिले, लेकिन दो खूबसूरत लड़कियां जरूर मिलीं।
विज्ञापन
story related to begum hazrat mahal,
बेगम हजरत महल - फोटो : डेमो
 इनमें एक मोहम्मदी बेगम थी।  पता चला तो उन्होंने मोहम्मदी को अपने हरम में लाने को कह दिया। बुजुर्ग ने शाही परिवार से  संबंध स्थापित करने की खातिर हां कर दी। यही मोहम्मदी बेगम आगे चलकर बेगम हजरत महल नाम से जानी गईं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed