फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीड़ित महिलाओं की सुनवाई के लिए हर थाने में होंगे विशेष कमरे, समस्याओं का तुरंत निकाला जाएगा हल

Mon, 23 Jul 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jul 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
special rooms will establish for hearing of victim ladies in every police station
डीजीपी ने महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया - फोटो : amarujala

उत्पीड़न की शिकार महिलाएं थानों में सबके सामने अपना दर्द बयां करने में अक्सर असहज महसूस करती हैं। उनकी इस हिचक को मिटाने और सहज माहौल देने के लिए पहल की गई है। इसमें अब राजधानी के सभी थानों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए विशेष कक्ष बनाया जाएगा। यहां पुलिसकर्मी अदब के साथ पेश आएंगे और समस्या का तत्काल हल सुझाएंगे। 

special rooms will establish for hearing of victim ladies in every police station
डीजीपी ने महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया - फोटो : amarujala
इन थानों में भी बनेगा महिला सम्मान कक्ष 
हजरतगंज, आशियाना, नाका हिंडोला, आलमबाग, गोसाईंगंज, काकोरी, तालकटोरा, कृष्णानगर, पीजीआई, चौक, बंथरा, ठाकुरगंज, बाजारखाला, नगराम। इन थानों में निजी कंपनियों के सहयोग से जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
special rooms will establish for hearing of victim ladies in every police station
डीजीपी ने महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया - फोटो : amarujala
1090 से जुड़ेगा महिला सम्मान कक्ष
डीजीपी ने बताया कि इसकी कामयाबी देखने के बाद महिला सम्मान कक्ष को वीमेन पावर लाइन 1090 से जोड़ा जाएगा। इसके जरिये महिला सम्मान कक्ष में आने वाली छेड़छाड़ की पीड़िताओं की शिकायत पर जल्द सुनवाई होगी। इसके अलावा चाइल्ड लाइन व अन्य हेल्पलाइन सर्विस से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
special rooms will establish for hearing of victim ladies in every police station
डीजीपी ने महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया - फोटो : amarujala
डीजीपी ने किया उद्घाटन
 प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने रविवार दोपहर पत्नी नीलम सिंह के साथ गोमतीनगर थाने में महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया। यहां दरोगा पूजा गुप्ता के साथ चार महिला सिपाहियों को तैनात किया गया। सिपाही 12-12 घंटे की दो पाली में ड्यूटी देंगी। इसके साथ 14 अन्य थानों में महिला सम्मान कक्ष की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में प्रदेश के सभी 1500 थानों में महिला सम्मान कक्ष तैयार होगा। 
 
विज्ञापन
special rooms will establish for hearing of victim ladies in every police station
डीजीपी ने महिला सम्मान कक्ष का उद्घाटन किया - फोटो : amarujala
क्या है खास
1. थाने आने वाली पीड़ित महिला की गोपनीयता रखी जाएगी। 
2. पीड़िताओं की समस्या का समाधान महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। 
3. 24 घंटे समस्या की सुनवाई करेंगे कक्ष में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी।
4. रजिस्टर में महिला की पूरी जानकारी, शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed