नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह एलयू के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने एक अनोखे अंदाज में पहुंचे। आगे देखें तस्वीरें...
2 of 9
एसपी सिंह
- फोटो : amar ujala
डॉ. एसपी सिंह ने शनिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। यूनिवर्सिटी पहुंचकर उन्होंने गेट के बाहर गाड़ी खड़ी, जूते उतारे और जमीन पर बैठकर यूनिवर्सिटी की धरती को प्रणाम किया।
3 of 9
एसपी सिंह
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा मैंने यहीं पढ़ाई की और आज यहीं का वीसी बना। इस धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया।
4 of 9
एसपी सिंह
- फोटो : amar ujala
वह करीब ढाई बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे और गाड़ी बाहर ही खड़ी करके यूनिवर्सिटी पैदल घूमे। उन्होंने तीन बजे वीसी की कुर्सी संभाली।
5 of 9
एसपी सिंह
- फोटो : amar ujala
मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले डॉ. एसपी सिंह का जन्म आठ मार्च, 1955 को हुआ था। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा फैजाबाद से लेने के बाद उन्होंने स्नातक और पीजी की पढ़ाई लविवि से की।