सोशल मीडिया से सीएम पहुंचे इन तक, पढ़ें इनकी कहानी
खाकी से प्रताड़ित बुजुर्ग हों या बांदा के लाचार किसान का मामला...सोशल मीडिया पर जब इनकी कहानी आई तो सीएम ने इनकी खोज-खबर ली और ये बन गए खास...
सोशल मीडिया से सीएम पहुंचे इन तक, पढ़ें इनकी कहानी
सोशल मीडिया से वायरल हुआ ये मामला पूरे देश की नजर में आया। लखनऊ में बुजुर्ग टाइपिस्ट किशन कुमार जीपीओ के सामने दशकों से काम कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहे थे। 21 सितंबर को वहां पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने अतिक्रमण के नाम पर न सिर्फ किशन कुमार से बदतमीजी की बल्कि उनका टाइपराइटर भी तोड़ दिया।
सोशल मीडिया से सीएम पहुंचे इन तक, पढ़ें इनकी कहानी
इस घटना को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जबर्दस्त गुस्सा दिखाया। बात सीएम तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल डीएम के जरिये उनके घर नया टाइपराइटर और एक लाख रुपये की मदद भिजवाई। सीएम की इसके लिए काफी तारीफ हुई।
सोशल मीडिया से सीएम पहुंचे इन तक, पढ़ें इनकी कहानी
बैल के हमले में घायल बांदा के किसान देवराज यादव ने गैंगरीन की वजह से अपना एक पैर गंवा दिया। वे कर्ज में डूबे थे। आर्थिक हालत बेहद चिंताजनक थी।
सोशल मीडिया से सीएम पहुंचे इन तक, पढ़ें इनकी कहानी
वह एक पैर में लाठी बांधकर खेतों में हल जोतने लगे। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हुई तो सीएम अखिलेश की नजर उस पर गई। उन्होंने देवराज को न सिर्फ 5 लाख रुपये की मदद दिलवाई बल्कि जयपुर फुट प्रोस्थेसिस भी लगवाया।