‘रंग दे बसंती’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘खोया खोया चांद’, ‘साहब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान सोमवार को लखनऊ में थीं। हालांकि मातृत्व की जिम्मेदारियों के कारण सोहा कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन जल्द ही वे वापसी करेंगी। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण भी आरंभ कर रही हैं। अपने निजी कार्य से राजधानी आई सोहा से बातचीत के प्रमुख अंश:
राम जेठमलानी पर फिल्म बना रहीं सोहा अली खान, कॅरिअर से लेकर निजी जीवन पर कही ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल- ‘साहब, बीवी और गैंगस्टर 3’ में आपकी किस तरह की भूमिका है?
जवाब - तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा तो मैंने उनसे कहा था कि जब इसका तीसरा भाग बनेगा तो उसमें मेरी भूमिका न काटी जाय। लेकिन मेरी भूमिका कैसी है, ये अब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
सवाल- आपने पिछली बार बताया था कि मशहूर वकील राम जेठमलानी पर फिल्म बनाने की आपकी योजना है?
जवाब - हमने एक प्रोडक्शन कम्पनी शुरू की है जिसके तहत हम उन पर फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन इसमें मेरा अभिनय नहीं होगा। हंसल मेहता इस फिल्म के निर्देशक होंगे। अभी पटकथा पर काम हो रहा है।
सवाल- राम जेठमलानी की भूमिका कौन कर रहा है?
जवाब - अभी यह तय नहीं है। वे 95 वर्ष के हैं, उनका 70 साल लंबा कॅरिअर रहा है। अभी हमें देखना है कि उनके जीवन का कौन-सा कालखंड इसमें लिया जा रहा है।
सवाल- अपनी मां शर्मिला टैगोर की ऐसी कौन-सी फिल्म है जिसका आप खुद की भूमिका में पुनर्निर्माण करना चाहेंगी?
जवाब - यह तो मेरे लिए आत्महत्या करने जैसा होगा। मैं नहीं चाहती कि मेरी तुलना उनसे हो क्योंकि मैं उनके सामने हमेशा कम ही रहूंगी।
सवाल- आप हाल के वर्षों में कई बार लखनऊ आई हैं?
जवाब - हां लखनऊ आकर मुझे बहुत खुशी मिलती है। न सिर्फ कपड़ों और व्यंजनों के कारण बल्कि यहां जिस प्रकार स्वागत मिलता है, वह बहुत अच्छा लगता है।