लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने शनिवार को फिर से 468 ग्राम सोने (15.56 लाख रुपये) के साथ तस्कर शाह आफताब को गिरफ्तार किया। तस्कर ओमान एयर की फ्लाइट से मस्कट से लखनऊ आ रहा था। वह जींस में बेल्ट एरिया के नीचे, चाकू-चम्मच के बीच और सेलो टेप में सोना छिपाकर ला रहा था।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ल व उपायुक्त एयरपोर्ट निहारिका लाखा की टीम की मुस्तैदी से तस्कर दबोचे भी जा रहे हैं।
3 of 5
तस्कर दबोचा गया
- फोटो : amar ujala
गत शनिवार को मस्कट से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की फ्लाइट ने दोपहर करीब ढाई बजे उड़ान भरी और रात आठ बजे के बाद अमौसी एयरपोर्ट पहुंची।
4 of 5
तस्कर दबोचा गया
- फोटो : amar ujala
लखनऊ निवासी पैसेंजर शाह आफताब विमान में यात्रा कर रहा था। जब उसकी पड़ताल की गई तो 468 ग्राम सोना बरामद किया गया। जिसकी कीमत 15.56 लाख रुपये है।
5 of 5
तस्कर दबोचा गया
- फोटो : amar ujala
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि वह जींस के अंदर बेल्ट के एरिया में, चाकू के रूप में, सेलो टेप से बंधे पैकेट और चाकू व चम्मच के बीच पतले तार के रूप में सोने को छिपाकर ला रहा था।