गुजरात दौरे से लौटकर रविवार को लखनऊ पहुंचीं महापौर डॉ. संयुक्ता भाटिया ने बताया कि गुजरात दौरा बहुत अच्छा रहा है।
गुजरात का स्मार्ट सिटी मॉडल अब लखनऊ में लागू कि या जाएगा। सीपीईटी यूनिवर्सिटी सूरत और अहमदाबाद के स्थानीय निकायों की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया था
3 of 5
महापौर संयुक्ता भाटिया
- फोटो : डेमो
महापौर डॉ. सयुंक्ता भाटिया इसी में हिस्सा लेकर लौटी हैं। महापौर ने बताया कि गुजरात में शहरी निकाय के हर क्षेत्र में जन सहभागिता का अहम योगदान है।
समाज के लोगों ने सड़क निर्माण, पार्को का सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण संबंधी समस्याओं के निदान की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रखी है।
5 of 5
महापौर संयुक्ता भाटिया
- फोटो : डेमो
वह रविवार को नए नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलीं और इस संबंध में चर्चा की।