समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित अपने नए बंगले में पूजा-पाठ के बाद प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, शारदा प्रताप शुक्ल व उनके अन्य साथी मौजूद रहे।
कहा जा रहा है कि योगी सरकार ने शिवपाल सिंह यादव को ये बंगला देकर राजनीतिक दांव खेला है। इस बंगले में संभवत: सेकुलर मोर्चा का कार्यालय बनाया जाएगा। भाजपा चाहती है कि सेकुलर मोर्चा और मजबूत बने जिससे कि गठबंधन कमजोर पड़े और लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से यूपी में 2014 वाला करिश्मा दोहरा सके।
2 of 10
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
हालांकि, कल मंगलवार को बाराबंकी के एक कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा कि वह भाजपा के एजेंट नहीं हैं, बल्कि उसे हटाने के लिए सेकुलर मोर्चा का गठन किया है। वहीं, बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि पांच बार से विधायक हूं और हक बनता है मेरा। बंगला आवंटित कर किसी ने मुझे उपकृत नहीं किया है। (नए बंगले में पूजा-पाठ करते शिवपाल सिंह यादव।)
3 of 10
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा पार्टी में 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाना पड़ा। अब कदम आगे बढ़ गए हैं और किसान, नौजवान और मुसलमान को आगे लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। (नए बंगले में मौजूद शिवपाल सिंह यादव के साथी।)
4 of 10
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के मंत्री द्वारा भाजपा का एजेंट बताए जाने की बात पर कहा कि वह भाजपा के एजेंट नहीं हैं। भाजपा से कभी उनके विचार नहीं मिले। वे तो उसे हटाने के लिए आए हैं।
5 of 10
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जितनी भी सरकारें आई किसानों का हित नहीं किया। इसलिए किसानों को साथ लेकर सेक्युलर मोर्चा आगे बढ़ेगी। इसमें नौजवानों और मुसलमानों का भी साथ अहम रहेगा। (नए बंगले में शिवपाल सिंह यादव।)