फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को परोसा भोजन, अफसरों को दिया लक्ष्य, तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Apr 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan: CM Yogi Adityanath served food to school students in Shravasti.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की और बच्चों को खुद भोजन परोस कर खिलाया। इस दौरान उनके साथ बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद थे।



योगी ने अभियान की शुरुआत करते हुए सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि घर-घर जाकर दस्तक दीजिए और पूछिए कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित तो नहीं रह गया है। बच्चों का स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करवाएं, उन्हें यूनिफॉर्म, किताबें और बैग दें। अगर उन्हें सारी सुविधाएं मिल जाएंगी तो बच्चे दौड़कर स्कूल पहुंचेंगे और हमारा अभियान भी पटरी पर आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान एक बड़ा अभियान है। शिक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण के काल में भी आनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। शिक्षा प्राप्त होने से व्यक्ति सक्षम होगा और फिर सक्षम समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। अपने संबोधन के बाद उन्होंने बच्चों को खुद परोसकर भोजन कराया। (आगे देखें तस्वीरें)

School Chalo Abhiyan: CM Yogi Adityanath served food to school students in Shravasti.
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बच्चों को स्कूल में पौष्टिक भोजन मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
School Chalo Abhiyan: CM Yogi Adityanath served food to school students in Shravasti.
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan: CM Yogi Adityanath served food to school students in Shravasti.
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan: CM Yogi Adityanath served food to school students in Shravasti.
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नवरात्र व्रत हैं। वह पूरे नवरात्र व्रत रहते हैं। हालांकि, इस दौरान किसी भी समय राजकाज में बाधा नहीं आने देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed