फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामनगरी अयोध्या में सावन मेला शुरू, यहां देखें भव्य तस्वीरें

Sat, 06 Aug 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
savan mela in ayodhya.

(अयोध्या)। रामनगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हो गया। मणिपर्वत पर झूलनोत्सव पर्व के साथ नगरी के सभी मठ-मंदिरों में झूले पड़ गए।

savan mela in ayodhya.

गाजे-बाजे व जय श्रीराम, हर-हर महादेव के नारों के बीच विग्रह भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान की मनमोहक पालकियों व रथों पर यात्रा निकाली गई। विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन भी शुरू हो गए हैं। लगभग पखवारे भर तक चलने वाले मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में डेरा डालने लगे हैं।

savan mela in ayodhya.

श्रावणी तीज पर्व के साथ आरंभ होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रमुख मठ-मंदिरों कनक भवन, हनुमानगढ़ी, श्री मणिराम दास की छावनी, दिव्य शीश महल, श्रीराम बल्लभाकुंज, अशर्फी भवन, बड़ा स्थान, सियाराम किला, विअहुति भवन, जानकीघाट बड़ा स्थान, लवकुश मंदिर, तुलसीदास जी की छावनी, श्यामा सदन, हनुमत सदन, हनुमत निवास आदि से मनमोहक पालकियों व रथों पर यात्रा निकाली गई। इसमें गाजे-बाजे व जय श्रीराम के नारे लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
savan mela in ayodhya.

पालकियों व रथों पर विग्रह भगवान श्री राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान विराजमान थे। मणिपर्वत पर पहुंच विग्रह भगवान को प्रतीक रूप से झूला बिहार कराया गया। चलविग्रहों की निकाली गई पालकी यात्रा में कनक भवन मंदिर की चांदी की पालकी में निकली यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। दूसरी बेला शुरू हुआ यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन
savan mela in ayodhya.

मणिपर्वत की पावन भूमि पर विग्रह भगवान के झूलनोत्सव की मनमोहक छटा का दर्शन लाभ लेने के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देर शाम यात्रा मंदिरों को वापस लौट आई। मणिपर्वत पर झूला बिहार के बाद से सभी मठ-मंदिरों के जगमोहन में झूले पड़ गए। इसी के साथ झूला महोत्सव का भी आरंभ हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed