फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलमबाग बस अड्डे के उद्घाटन से पहले सपाइयों ने बांटी मिठाई, बोले- ये अखिलेश यादव की उपलब्धि

Mon, 11 Jun 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers distributed sweets at new bus stand alambagh
सपा

लखनऊ के आलमबाग में तैयार हुए अत्याधुनिक बस अड्डे का कल सीएम योगी उद्घाटन करेंगे। लेकिन, इससे पहले सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर इस निर्माण को अखिलेश यादव का कार्य बताया और लोगों को मिठाई बांटी।

samajwadi party workers distributed sweets at new bus stand alambagh
सपा

सपा एलएलसी सुनील साजन क़े नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनता से कहा कि धुनिक सुविधाओं से लैस ये बस अड्डा तो अखिलेश सरकार की उपलब्धि है, सीएम योगी तो सिर्फ इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। 

samajwadi party workers distributed sweets at new bus stand alambagh
सपा

सपाइयों ने ढोल नगाड़े के बीच 'काम किया है काम करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद और प्रदेश को बधाई हो के नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party workers distributed sweets at new bus stand alambagh
सपा

इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे से बाहर निकलकर कानपुर रोड पर भी गाड़ियों को रोक-रोककर लोगों को मिठाई बांटी। 

विज्ञापन
samajwadi party workers distributed sweets at new bus stand alambagh
सपा

बात दें आलमबाग बस अड्डा प्रदेश का पहला ऐसा अत्याधुनिक बस अड्डा होगा, जहां पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे भी बनाए गए हैं। खाने-पीने के लिए कैंटीन समेत अन्य विशेष सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। बस स्टेशन पर ही सिनेमाघर भी बनाया गया, जिससे यात्रियों को मनोरंजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed