फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला अफसर ने वसूली बंद कराई तो गुस्साए गुंडों ने तान दिया तमंचा, दे डाली ये धमकी

Thu, 26 Apr 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
rowdy peoples threatened lady officer in lucknow
crime - फोटो : amar ujala
काकोरी नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की अवैध वसूली बंद करने से गुस्साए गुंडों ने बुधवार दोपहर अधिशाषी अधिकारी संध्या मिश्रा के ऑफिस में घुसकर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।
rowdy peoples threatened lady officer in lucknow
crime - फोटो : amar ujala
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, तब तक गुंडे भाग चुके थे। अधिशाषी अधिकारी ने चौकी इंचार्ज अमरेंद्र कुमार को लिखित शिकायत दी है। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। अधिशाषी अधिकारी की सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं।
rowdy peoples threatened lady officer in lucknow
crime - फोटो : amar ujala
अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में पड़ाव टैक्सी स्टैंड का ठेका इस बार एक करोड़ रुपये की ऊंची बोली के चलते नहीं उठा सका था। ठेका निरस्त होने के बाद पूर्व ठेकेदार के गुर्गे अवैध वसूली कर रहे थे। बुधवार को अधिशाषी अधिकारी ने फिर वसूली रुकवाने के निर्देश दिए। इससे गुंडे भड़क गए। करीब चार बजे गुंडे अधिशाषी अधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अभद्रता करते हुए चेतावनी दी। उन पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rowdy peoples threatened lady officer in lucknow
crime - फोटो : amar ujala
अधिशाषी अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कस्बा के किला मैदान निवासी कल्लन, चौधरी मुहल्ला के माइकल पर ऑफिस में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया है। इलाकाई लोगों ने बताया कि माइकल पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। उधर, दबंगई की जानकारी से नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने कार्रवाई न होने पर काकोरी थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed