फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल, तस्वीरें

Sun, 03 Nov 2019 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Rottweiler's Dread Look and Labrador's Innocence Wins Heart at dog show
जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला

अपने खूंखार लुक से जहां जर्मन शेफर्ड और रोटविलर लोगों के दिल में खौफ पैदा कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ साइबेरियन हस्की की आंखें दर्शकों को अनायास अपनी ओर खींच रही थीं। फैमिली डॉग लेब्राडोर ने भी अपनी मासूमियत और शरारतों से लोगों का दिल जीत लिया।



अमर उजाला व अवध कैनल क्लब की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित डॉग शो में बुलडॉग, रोटविलर, लेब्राडोर, मिनिएचर पिश्चर, पॉमरेरियन समेत अलग-अलग ब्रीड के देश भर से 150 डॉग्स आए थे। इस डॉग शो में लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता सहित देशभर से करीब 150 डॉग्स को लाया गया था।

Rottweiler's Dread Look and Labrador's Innocence Wins Heart at dog show
डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला

क्लब के सचिव केके त्रिवेदी ने बताया कि यह अपनी तरह का अनूठा शो होता है, जिसका उद्देश्य लोगों को डॉग्स के प्रति आकर्षित करना है। शनिवार को मुख्य रूप से लेब्राडोर, रोटविलर व जीएसडी यानी जर्मन शेफर्ड डॉग का स्पेशल शो हुआ, उनकी प्रतियोगिताएं कराई गईं और विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

वहीं 83वीं, 84वीं व 85वीं चैम्पियन शो भी करवाया गया। डॉग शो में शामिल डॉग्स  की कीमत लाखों रुपये में थी। उनके रखरखाव का विशेष ख्याल रखते हुए मालिकों ने गाड़ियों में व्यवस्थाएं कर रखी थीं। डॉग्स को गाड़ी में एसी ऑन कर रखा गया था। प्रतियोगिता के लिए तैयार करने को ग्राउंड में लाने के बाद डॉग्स की ग्रूमिंग व ट्रेनिंग भी करवाई गई।

इन डॉग्स ने बढ़ाई शान

Rottweiler's Dread Look and Labrador's Innocence Wins Heart at dog show
डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रैम्प पर जलवा दिखाएंगे डॉग्स
रविवार को अमर उजाला की ओर से डॉग शो में फैशन शो आयोजित कराया जाएगा। इसके लिए बाकायदा रैम्प बनाया गया है, जहां लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग, डॉबरमैन, रामपुर हाउण्ड, साइबेरियन हस्की जैसे डॉग्स अपना जलवा बिखेरेंगे।

इन डॉग्स ने बढ़ाई शान
इंग्लिश बुलडॉग
शो में अलीगंज पेट शॉप एंड क्लीनिक के रामकृष्ण उपाध्याय एंजिल (इंग्लिश बुलडॉग) को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एंजिल को गर्मी से बचाना होता है। खाने में दही-रोटी, दही-चावल पसंद है। इसके चेहरे पर रिंकल्स होते हैं, इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान देना होता है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये तक होती है और इसकी देखरेख पर पांच से छह हजार रुपये प्रतिमाह खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rottweiler's Dread Look and Labrador's Innocence Wins Heart at dog show
डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला

जर्मन शेफर्ड डॉग (जीएसडी)
चांदगंज निवासी उत्तम अवस्थी जर्मन शेफर्ड डॉग मूसा को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि जीएसडी 40 हजार से दो लाख रुपये तक कीमत में मिलता है। इसे खाने में लौकी, दूध, अंडे व सेब दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त कैल्शियम व मल्टीविटामिन भी दी जाती हैं। मूसा पर प्रतिमाह सात से हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। अपने लुक की तरह यह भी बेदह खतरनाक होता है।

रामपुर हाउंड
यह यूपी की ऐसी ब्रीड है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साउथ सिटी निवासी डॉ. अजय राठौर ने बताया कि उनके पास पांच रामपुर हाउंड हैं। सबसे खास बात यह है कि इसकी रफ्तार चीते सी होती है। एक नर रामपुर हाउंड 15 हजार व मादा 14 हजार रुपये में मिलता है। खाने में रोटी-सब्जी बहुत पसंद है। यह कुत्ता मल्टीपरपज होता है। मौका पड़ने पर दुश्मन पर हमला भी कर देता है। इसपर प्रतिमाह 13 हजार रुपये खर्च होते हैं।

विज्ञापन
Rottweiler's Dread Look and Labrador's Innocence Wins Heart at dog show
डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला

पॉमरेरियन व मिनिएचर पिश्चर
लखनऊ निवासी रजत डॉग शो में पॉमरेरियन को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह बेहद खूबसूरत श्वान होता है। जो पचास हजार से एक लाख रुपये कीमत में मिलता है। इसे डॉग फूड ही दिए जाते हैं। यह ट्वॉय ब्रीड है। जो छोटे बच्चों को बहुत पसंद आता है। वहीं दिल्ली से आए डॉ. पीके गुप्ता मिनिएचर पिश्चर को लाए थे। उन्होंने बताया कि यह एलार्मिंग डॉग ब्रीड है। जो बीस से पचास हजार रुपये में मिल जाता है।

साइबेरियन हस्की
रूस के साइबेरिया का डॉग साइबेरियन हस्की शो में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी आंखों के रंग अलग-अलग थे। अलीगंज की रहने वाली शोभा श्रीवास्तव ने बताया कि अजलान(साइबेरियन हस्की) को हमेशा एसी में ही रहते हैं। हस्की एक से ढाई लाख रुपये में मिलता है और इसे उबले हुए अंडे व पनीर खाने में दिया जाता है। इस कुत्ते की स्पीड व हमला करने की क्षमता बहुत खास होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed