बीएसएफ के दरोगा की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले उसके दो सौतेले भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 14 कारतूस व एक बाइक बरामद किया है। (दरोगा की हत्या का खुलासा करते कप्तान राजू बाबू सिंह)
दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं इन आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। (कातिलों के पास से बरामद हुए हथियार।)
एसपी राजू बाबू सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले के निवासी बीएसएफ दरोगा अविनाश उर्फ मनू रस्तोगी की 25 नवंबर की सुबह शहर में बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विकास रस्तोगी उर्फ विक्की की तहरीर पर सौतेले भाइयों विकास रस्तोगी उर्फ छोटू व विवेक रस्तोगी उर्फ दीपू पुत्र स्व. शिवकुमार रस्तोगी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। (मृत दरोगा-फाइल फोटो)
फरार चल रहे दोनों हत्या आरोपी भाइयों को पुलिस ने रविवार की सुबह शहर में पल्हरी चौराहे के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक, एक लाइसेंसी पिस्टल, एक रिवाल्वर व 14 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल भेजे गए।