फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गया भव्य राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी कीं मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें

Sun, 24 Dec 2023 05:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Dec 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ram temple is prepare for Pran Pratishtha, new pics issued.
ट्रस्ट द्वारा जारी की गई मंदिर की नई तस्वीर। - फोटो : amar ujala
रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राम मंदिर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। राममंदिर का भूतल तैयार हो चुका है। राम मंदिर की सीढ़ियां भी बन गई हैं। सीढ़ियों के दोनों तरफ रेलिंग लगा दी गई हैं।


कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। कुबेर टीला के सुंदरीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। यहां प्राचीन शिवालय का भी सुंदरीकरण लगभग पूरा हो चुका है। परकोटे में भगवान शिव व गणेश के मंदिर को आकार दिया जा है।
Ram temple is prepare for Pran Pratishtha, new pics issued.
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में विशिष्ट मेहमान आएंगे। 
Ram temple is prepare for Pran Pratishtha, new pics issued.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या महोत्सव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र के अपमान का परिमार्जन है। हिंदुस्तान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आयु 1000 साल की होगी। इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram temple is prepare for Pran Pratishtha, new pics issued.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। राष्ट्र के सम्मान का मंदिर है। 10 करोड़ लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। राम मंदिर करोड़ो लोगों के परिश्रम से निर्मित हो रहा है। राम मंदिर की आयु 1000 साल बनाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Ram temple is prepare for Pran Pratishtha, new pics issued.
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि जमीन में ऊपर कंक्रीट नहीं है। जमीन के नीचे लोहे का तार नहीं है। 14 मीटर गहरी आर्टिफिशियल रॉक बनाई गई है। सीमेंट का प्रयोग मात्र 2.5 प्रतिशत तक किया गया है। अब तक 21 लाख क्यूबिक पत्थर लग चुके हैं । (राम मंदिर की पहले जारी की गई एक तस्वीर।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed