राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव सिर्फ चालक ही नहीं था, बल्कि ट्रस्ट की व्यवस्था का अहम चेहरा बन गया था। मंदिर निर्माण से लेकर वीआईपी आयोजनों तक उसकी हर जगह मौजूदगी की तस्वीरें इसकी पुष्टि कर रही हैं।
राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चढ़ावा चोरी का मामला छह जून को सार्वजनिक हुआ था। बीते 26 जून को गणना कार्य में शामिल छह आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का चालक टिन्नू भी शामिल था। पुलिस के अलावा एसआईटी भी मामले की जांच कर रही है। इस बीच टिन्नू यादव से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनसे उसकी भूमिका को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
2 of 15
चंपत राय और अनिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
अब तक उसे चंपत राय का चालक ही बताया जाता रहा लेकिन सामने आए दृश्य बताते हैं कि मंदिर निर्माण कार्यों से लेकर बड़े धार्मिक आयोजनों और वीआईपी कार्यक्रमों तक उसकी मौजूदगी रहती थी।
3 of 15
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
फोटो और वीडियो में वह कभी मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं के बीच नजर आता है तो कभी ट्रस्ट के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई देता है। कई तस्वीरों में वह ऐसे स्थानों पर भी मौजूद है, जहां आम कर्मचारियों की पहुंच आसान नहीं मानी जाती।
4 of 15
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इन्हीं कारणों से जांच एजेंसियां अब उसकी वास्तविक भूमिका, जिम्मेदारियों और मंदिर परिसर में उसकी पहुंच की भी पड़ताल कर रही हैं। तस्वीरों की टाइमलाइन भी जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि टिन्नू को मंदिर परिसर में किन-किन जिम्मेदारियों के तहत प्रवेश और गतिविधियों की अनुमति थी।
5 of 15
टिन्नू यादव को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
हाथ में रहता था वॉकीटॉकी, चलता था आदेश
सूत्रों के अनुसार टिन्नू के हाथ में हमेशा वॉकीटॉकी रहता था। किसी भी व्यक्ति को दर्शन करवाना हो या धड़ल्ले से मंदिर में प्रवेश दिलाना हो, टिन्नू का आदेश वॉकीटॉकी पर चलता था। इसी हनक की आड़ में वह वीवीआईपी मार्ग से लोगों को दर्शन भी करवा देता था।