फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी की कांग्रेसियों को नसीहत, ऐसे बयान न दें जिससे सपा-बसपा से रिश्ते खराब हों

Tue, 12 Feb 2019 12:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi suggests congressmen not to give tough remarks about SP and BSP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में कोई भी अनर्गल बयान नहीं देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बयान न दें, जिससे रिश्ते खराब हों। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के खिलाफ गठबंधन की संभावना को देखते हुए राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को यह फरमान दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी मुख्यालय में राहुल ने कहा, मंच से अखिलेश और मायावती का सम्मान करने की जो बात उन्होंने कही, उसका पालन करें। लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने पर इन दलों की भूमिका अहम हो सकती है।


 
rahul gandhi suggests congressmen not to give tough remarks about SP and BSP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
अब यूपी में चलेगी बदलाव की आंधी 
मुख्यालय पर हुई सभा में राजबब्बर ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि प्रियंका वाड्रा ने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत यूपी से की है। अब यूपी में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की आंधी आएगी। हम किसी से पीछे नहीं रहेंगे।
 

 

rahul gandhi suggests congressmen not to give tough remarks about SP and BSP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
बापू और बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हजरतगंज में प्रियंका और राहुल का काफिला करीब आधे घंटे रुका। यहां उन्होंने महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद काफिला राजभवन, विक्रमादित्य चौराहा, वीवीआईपी, गेस्ट हाउस चौराहा, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए माल एवेन्यू में पार्टी मुख्यालय पहुंच गया। रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, हरीश रावत, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, आरपीएन सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह भी रथ पर मौजूद थे इसके अलावा विधायक लल्लू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, दीपक सिंह, ललितेशपति त्रिपाठी, प्रदीप जैन, इमरान मसूद भी अन्य गाड़ियों पर सवार थे। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi suggests congressmen not to give tough remarks about SP and BSP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
ज्योतिरादित्य ने किया ट्वीट-‘धन्यवाद लखनऊ’
रोड शो जब हजरतगंज पहुंचा, उसी वक्त ज्योतिरादित्य मोबाइल फोन की स्क्रीन देखने लगे। कुछ सेकेंड बाद उनका ट्वीट आया-अद्भुत, ऐतिहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ। संकेत साफ है-सरकार जाने को है, बदलाव आने को है। ज्योतिरादित्य ने एक अन्य ट्वीट में कहा-हो चुका है आगाज परिवर्तन की लहर का। जन-जन के साथ विकास की नींव रखेंगे हम।

 
विज्ञापन
rahul gandhi suggests congressmen not to give tough remarks about SP and BSP
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
एमलसी दीपक सिंह के साथ सेवादल ने संभाली व्यवस्था
रोड शो के दौरान रास्ता बनाने का काम सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ एमएलसी दीपक सिंह और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव ने संभाली। अंबेडकरनगर के पूर्व जिला महासचिव जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव भी साथ रहे। रोड शो का प्रवक्ता अशोक सिंह, मुकेश सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, सिराज मेंहदी, अमरनाथ अग्रवाल, अंशु अवस्थी, जीशान हैदर और ममता चौधरी की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed