राहुल ने कहा फेल हुई मोदी सरकार, दिए शून्य अंक
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने फूड पार्क तक पैदल मार्च किया। उन्होंने इस सरकार को शून्य नंबर दिया। उनकी पदयात्रा में हजारों लोग उनके साथ रहे।
राहुल ने कहा फेल हुई मोदी सरकार, दिए शून्य अंक
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दस में से 0 नंबर दिए हैं। सोमवार सुबह अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने अपने फूड पार्क के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आवंटित जमीन तक करीब एक किलोमीटर तक की पदयात्रा की।
राहुल ने कहा फेल हुई मोदी सरकार, दिए शून्य अंक
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुझ पर चोट करना चाह रही है असल में यह चोट मजदूरों और किसानों के साथ हो रही है।
राहुल ने कहा फेल हुई मोदी सरकार, दिए शून्य अंक
राहुल ने कहा कि आज सुबह ही मुझसे किसी ने पूछा था कि मोदी सरकार को आप कितने नंबर देंगे? मेरा जवाब था कि मिडिल क्लास, मजदूर और किसान की बात करुं तो मोदी को मैं जीरो नंबर देता हूं।
राहुल ने कहा फेल हुई मोदी सरकार, दिए शून्य अंक
उन्होंने कटाक्ष किया कि मोदी जी के तीन चार दोस्त हैं जो उनकी सरकार को जरूर दस में से दस नंबर देंगे। मोदी सरकार इन तीन-चार लोगों के लिए ही काम कर रही है। इस सरकार को मजदूर और किसानों से कोई लेना देना नहीं है।