फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घंटे में 2760 पुशअप कर देवरिया के लाल ने रचा कीर्तिमान, गिनीज बुक के लिए भेजा वीडियो

Sun, 08 Oct 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
pushup record by ashwini singh.

आमतौर पर रविवार को बाबू स्टेडियम में शौकिया लोग और कंपटीशन वाले कुछ खिलाड़ी ही अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इस बार सुबह छह बजे से एक खास तैयारी में खिलाड़ी जुट गए थे। मौका था एक घंटे में सर्वाधिक पुशअप लगाने का। यहां देवरिया के अश्विनी कुमार सिंह 2760 पुशअप लगाकर नया कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। हालांकि उनके रिकॉर्ड पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से मुहर लगने में तकरीबन एक माह का वक्त लगेगा।



ठीक नौ बज कर 20 मिनट पर उन्होंने स्टेडियम के बीच में टेंट के नीचे अपने अभियान की शुरुआत की। परिवारीजनों के अलावा दोस्तों की मौजूदगी में अश्विनी सिंह ने 15-15 के सेट लगाने शुरू कर दिए। समय बढ़ने के साथ अश्विनी के लिए साथियों की हौसला अफजाई भी  बढ़ती जा रही थी। जैसे ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के कालर्टन विलियम्स (27 मई, 2017) के 2682 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और ‘चक दे इंडिया’ की धुन पर दर्शकों ने भारत माता की जय का उद्घोष शुरू कर दिया।

अब इस रिकॉर्ड से आगे निकलने की बारी थी। अश्विनी ने एक घंटे में 2760 पुशअप मारकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। लोगों ने अपने नए युवा स्टार को गोद में उठा लिया। अश्विनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने तिरंगे के साथ स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। कालर्टन ने यह रिकॉर्ड 12-12 के सेट में बनाया था, जबकि अश्विनी ने 15-15 के 184 सेट लगाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। उनके रिकॉर्ड का वीडियो और दो एंगल से खींची गई फोटो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी। वहां से एक माह के भीतर रिकॉर्ड पर स्वीकृति मिलेगी।

pushup record by ashwini singh.

ये हैं पुशअप के नियम
गिनीज बुक के लिए पुशअप का नियम यह है कि खिलाड़ी को सेट लगाते वक्त हाथों के बीच 90 डिग्री का एंगल बनना चाहिए। इसके बाद यही एक पुशअप माना जाएगा। अश्विनी सिंह का दावा है कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद सही तकनीक ने पुशअप लगाए हैं और मेरे नाम रिकॉर्ड होने में कोई शक नहीं है। आगे वहां की ज्यूरी को तय करना है कि वह मेरे दावे को कितना सही ठहराती है।

pushup record by ashwini singh.

लेह से कन्याकुमारी तक की दूरी साइकिल से सबसे कम समय में पूरी की
अश्विनी का रिकॉर्ड से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पिछले साल जून में लेह से कन्याकुमारी के बीच 4197 किमी की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने 14 दिन 15 घंटे का समय लिया था। उनके इस कारनामे को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
pushup record by ashwini singh.

चना और दलिया खाकर की फिजिकल ट्रेनिंग
एक घंटे में सर्वाधिक पुशअप लगाने का कीर्तिमान बनाने वाले 23 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह आर्थिक रूप से सबल नहीं है। देवरिया रोडवेज के  बस कंडक्टर अनिल सिंह के बेटे ने एक साल पहले पुशअप में नया कीर्तिमान बनाने की सोची और बाबू स्टेडियम में नियमित आकर अपनी ट्रेनिंग शुरू की। सुबह ट्रेनिंग के बाद चना और दलिया खाकर बस कंडक्टर के बेटे ने यहां तक का सफर पूरा किया। देवरिया के गांव निसनिया बैकोली के रहने वाले अश्विनी कहते हैं कि वैसे तो मुझे बॉक्सिंग का शौक है, लेकिन देश के लिए जब मैंने पिछले साल साइकिलिंग में रिकॉर्ड बनाया तो लगा कि अन्य क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड बनाया जा सकता है।

यही सोचकर पुशअप लगाने का फैसला किया। मैं इस सफलता का श्रेय अपनी मां नीलम देवी को देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बड़े भाई आकाश, छोटे भाई अभिषेक के अलावा अपने दोस्तों का आभार जताना चाहता हूं, जिनकी बदौलत यहां तक पहुंच सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed