फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती न करने पर भाजपा दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 May 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
protest for urdu asistant teachers post recruitment in lucknow.

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उर्दू सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति न मिलने से नाराज टीईटी पास मोअल्लिम उर्दू डिग्रीधारकों ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ईको गार्डन में लेकर जाकर छोड़ दिया।

Trending Videos
protest for urdu asistant teachers post recruitment in lucknow.

टीईटी पास मोअल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन के आह्वान पर सैकड़ों मोअल्लिम उर्दू डिग्रीधाकर यहां दारुलशफा में जमा हुए। दोपहर में इन लोगों ने भाजपा कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने दारुलशफा का गेट बंद कर उन्हें वहीं रोक लिया। इसी बीच दर्जनों महिला प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर भाजपा कार्यालय में घुस गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला।

protest for urdu asistant teachers post recruitment in lucknow.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उम्मे सफिया फरीदी ने बताया कि 15 दिसंबर 2016 में 16,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी हुआ था। इनमें 4,000 उर्दू सहायक अध्यापक के पद भी शामिल हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest for urdu asistant teachers post recruitment in lucknow.

जबकि हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया था, इसका एक महीना पूरा भी हो चुका है। इस बाबत मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

विज्ञापन
protest for urdu asistant teachers post recruitment in lucknow.

प्रदर्शन कारियों ने जल्द से जल्द भर्ती करवाने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed