बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए पथराव और फायरिंग में मूर्ति विसर्जन में शामिल रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) घायल हो गए। घायल युवक को मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे भड़के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाइवे जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
बहराइच: फायरिंग में युवक की मौत, दो समुदायों के आमने-सामने आ जाने से बढ़ता गया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन