फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद गैंगरेप कांड के विरोध में सड़क पर उतरीं प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने की अभद्रता, जड़े थप्पड़

Fri, 06 Dec 2019 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Police misbehaves with the women protesting against Hyderabad gang rape.
प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प। - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुराचार के बाद हत्या के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस की भिड़ंत हो गई। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने जा रहीं महिलाओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। 



पुलिस से धक्कामुक्की व नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने एक महिला प्रदर्शनकारी को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी और भी आक्रोशित हो गईं। इसके बाद कुछ युवतियां पुलिस को चकमा देकर सीएम आवास पहुंच गईं और वहां जाकर धरने पर बैठ गईं।   

Police misbehaves with the women protesting against Hyderabad gang rape.
प्रदर्शन कर रही युवतियों और पुलिस में हुई भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद की घटना के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ पुलिस की अभद्रता के बाद बुधवार शाम राजधानी में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई। रेड ब्रिगेड संस्था की सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर रात गुजारने का आवाहन किया था। 

इसी के तहत शाम करीब पांच बजे काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां 1090 चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से संगठन की  अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा की अगुवाई में लक्ष्मी, पूजा भारती, कविता भारती, स्निग्धा, मानसी, रीता सिंह, डॉ. ज्ञानवती वर्मा, भारती द्विवेदी सहित तमाम प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर दिया। 

Police misbehaves with the women protesting against Hyderabad gang rape.
रेड ब्रिगेड संस्था की प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

कुछ दूर जाने पर महिलाओं को पुलिस ने जियामऊ पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। इस पर ऊषा विश्वकर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। अब महिलाएं अपने वाहन तक से जाने में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर के तमाम इलाकों में पुलिस की गश्त तक नहीं होती है। शहर में सबसे सुरक्षित जगह अब मुख्यमंत्री आवास ही रह गया है जहां पर 24 घंटे सुरक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि हम वहीं पर जाकर रात गुजारेंगे ताकि खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police misbehaves with the women protesting against Hyderabad gang rape.
हैदराबाद गैंगरेप के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास जाने की कोशिश की तो महिला पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शन में शामिल मानसी को बाल पकड़ कर कई थप्पड़ जड़ दिये। इसके बाद महिलाएं आक्रोशित हो गई और पुलिस व महिलाओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। 

महिलाओं ने सड़क पर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें दोबारा जियामऊ ढाल कैंसर अस्पताल के पास रोक लिया। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर लक्ष्मी, काजल और कविता सीएम आवास पहुंच गईं और धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Police misbehaves with the women protesting against Hyderabad gang rape.
प्रदर्शन कर रही युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

इधर महिला प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को हाईकोर्ट का हवाला देकर धरना ईको गार्डेन में करने के लिए समझाया। 

महिलाएं मुख्यमंत्री आवास पर रात गुजारने पर अड़ी रहीं। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस के बीच धक्कामुक्की होती रही। करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक धीगामुश्ती के बाद पुलिस ने महिलाओं को बस व जीप में लादकर हिरासत में ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed